BSNL ने फिर से खोए लाखों ग्राहक, Jio दिसंबर में 39 लाख नए सब्सक्राइबर के साथ रहा टॉप पर

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने हाल ही में दिसंबर का सब्सक्राइबर डाटा साझा किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2025 14:29 IST
ख़ास बातें
  • दिसंबर में Reliance Jio से 3.9 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर जुड़े।
  • Airtel ने दिसंबर में 1 मिलियन की ग्रोथ की।
  • देश में दिसंबर में 2 मिलियन नए वायरलेस सब्सक्राइबर शामिल हुए।

देश में दिसंबर में 2 मिलियन नए वायरलेस सब्सक्राइबर शामिल हुए।

Photo Credit: Pexels/Porapak Apichodilok

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने हाल ही में दिसंबर का सब्सक्राइबर डाटा साझा किया है। रिपोर्ट में कई टेलीकॉम कंपनियों से जुड़े और खोए गए सब्सक्राइबर्स की जानकारी के साथ-साथ 31 दिसंबर, 2024 तक उनके कुल सब्सक्राइबर्स की जानकारी दी गई है। नवंबर में Jio से 1.21 मिलियन नए सब्सक्राइबर जुड़े, जबकि BSNL ने टैरिफ बढ़ोतरी के बाद पहली बार 0.34 मिलियन सब्सक्राइबर खोए। दिसंबर 2024 में Jio ने अपना दबदबा कायम रखा, जबकि BSNL और Vi के सब्सक्राइबर लगातार कम हुए।


Jio, Airtel का सब्सक्राइबर बेस


रिपोर्ट के अनुसार, देश में दिसंबर में 2 मिलियन नए वायरलेस सब्सक्राइबर शामिल हुए। Reliance Jio से 3.9 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर जुड़े, जबकि Airtel ने इसी दौरान 1 मिलियन की ग्रोथ की। Jio के सब्सक्राइबर बेस में अब 465.1 मिलियन और एयरटेल के सब्सक्राइबर बेस में अब 385.3 मिलियन हैं, जो कि नवंबर में 461.2 मिलियन और 384.2 मिलियन थे।


BSNL, Vi का सब्सक्राइबर बेस


वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसी अन्य टेलीकॉम कंपनियों को इस दौरान काफी नुकसान हुआ। टैरिफ बढ़ोतरी के बाद सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने सब्सक्राइबर खोए, जिससे 0.322 मिलियन ग्राहक कम हो गए, नवंबर की तुलना में 20,000 कम थे।
Advertisement

वोडाफोन आइडिया चुनिंदा स्थानों पर 5G की टेस्टिंग करने के बावजूद सबसे बड़ी घाटे वाली कंपनी के तौर पर उभरी, जिसने दिसंबर में 1.715 मिलियन ग्राहकों का नुकसान उठाया, जबकि नवंबर में यह आंकड़ा सिर्फ एक मिलियन था। दिसंबर के आखिर तक बीएसएनएल का सब्सक्राइबर बेस 91.7 मिलियन और वीआई का सब्सक्राइबर बेस 207.2 मिलियन था।

आपको बता दें कि टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने मंगलवार को भारत भर में ग्राहकों के लिए Starlink की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस पेश करने के लिए एलन मस्क के SpaceX के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। Airtel के अनुसार, यह साझेदारी SpaceX द्वारा देश में अपनी सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस की पेशकश करने के लिए जरूरी अप्रूवल मिलने पर निर्भर है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TRAI Data, BSNL Subscribers, Jio, Airtel, Vodafone Idea

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.