BSNL के इस प्लान में मिलेगी 365 दिनों की वैधता और 2 जीबी डेली हाई-स्पीड डेटा

प्लान में मिलने वाली सभी सुविधाओं महज 60 दिनों तक वैध रहेगी, जबकि प्लान की कुल वैधता 365 दिन की है। यानी कि 60 दिन बाद प्लान में मिलने वाली सभी सुविधाएं खत्म कर दी जाएंगी और आपको वॉयस और डेटा सुविधा के लिए अलग से रीचार्ज करना होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 जून 2020 17:37 IST
ख़ास बातें
  • BSNL PV 365 में सभी सुविधाओं की वैधता केवल 60 दिन है
  • 19 सर्कल में मौजूद है बीएसएनएल का यह नया प्लान
  • छत्तीसगढ़ सर्कल में पेश किया था 2,399 रुपये का प्रीपेड प्लान

BSNL के 365 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलेगा डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया 365 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है, हालांकि यह प्लान केवल चुनिंदा टेलीकॉम सर्कल में ही उपलब्ध है। वहीं, इस नए प्लान की कुल वैधता 365 दिन है। यह रीचार्ज कॉम्बो प्रति दिन 250 मिनट्स अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 2 जीबी डेटा और डेली 100 एसएमएस जैसी सुविधाओं से लैस है। हालांकि, प्लान पर मिलने वाली सुविधाओं की वैधता केवल 60 दिन की है। राज्य स्वामित्व वाले टेलीकॉम ऑपरेटर ने हाल ही में 2,399 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान छत्तीसगढ़ सर्कल में लॉन्च किया है। इस प्लान में कोई डेटा बंडल नहीं है, इसमें बस आपको 600 दिन की वैधता दी जाती है।

BSNL का यह नया प्लान केरला वेबसाइट पर लाइव किया गया है। हालांकि, यह आंध्र प्रदेश, असम, बिहार-झारखंड, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, कोलकाता- पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु - चेन्नई, यूपी ईस्ट, और यूपी वेस्ट में उपलब्ध होगा।

जैसे कि हमने बताया इस प्लान में आपको प्रति दिन 250 मिनट्स (लोकल/एसटीडी/नेशनल रोमिंग जिसमें मुंबई और दिल्ली शामिल है) अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। वहीं, प्रति दिन 250 मिनट्स खत्म होने के बाद टैरिफ बेस प्लान के अनुसार चार्ज लिया जाएगा। इस प्लान में अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा बेनेफिट्स भी लिस्ट है, जिसमें आपको डेली 2 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 2 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 80Kbps कर दी जाएगी। इसके अलावा प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस और पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) भी शामिल है।

हालांकि, PRBT केवल ऑनलाइन रीचार्ज पर ही उपलब्ध है। वहीं, उपरोक्त सभी सुविधाओं की वैधता महज 60 दिन की ही है, जबकि प्लान की वैधता 365 दिन की है। यानी कि 60 दिन बाद प्लान में मिलने वाली सभी सुविधाएं खत्म कर दी जाएंगी और आपको वॉयस और डेटा सुविधा के लिए वॉयस व डेटा एड कराने की जरूरत पड़ेगी। BSNL PV 365 की जानकारी सबसे पहले TelecomTalk द्वारा दी गई।
Advertisement

छत्तीसगढ़ सर्कल की बात करें, तो BSNL ने हाल ही में वहां 2,399 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो कि 600 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसकी FUP लिमिट भारत में किसी भी नेटवर्क पर आउटगोइंग कॉल पर 250 मिनट प्रतिदिन है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। हालांकि, इस प्लान के साथ कोई डेटा बंडल नहीं मिलेगा, या तो आपको सामान्य डेटा रेट का भुगतान करना होगा या फिर डेटा के लिए एड-ऑन पैक लेना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL PCV 365 Plan, BSNL Prepaid Plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.