BSNL ने जोड़े 55 लाख नए सब्सक्राइबर्स, सरकार कर रही कंपनी को मुनाफे में लाने की कोशिश

BSNL ने अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने अप्रैल को 'कस्टमर सर्विस मंथ' के तौर पर निर्धारित किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2025 23:21 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने की तैयारी की है
  • इसके लिए अप्रैल को 'कस्टमर सर्विस मंथ' के तौर पर निर्धारित किया गया है
  • कंपनी के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड किया जाएगा

हाल ही में केंद्र सरकार ने कंपनी के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग को स्वीकृति दी थी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले कुछ महीनों में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया संसद में बताया है कि पिछले छह से सात महीनों में BSNL ने 55 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। 

राज्यसभा में सिंधिया ने कहा कि BSNL को प्रॉफिट में वापस लाने और इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जून से लेकर इस वर्ष फरवरी तक पहली बार कंपनी के लगभग 8.55 करोड़ सब्सक्राइबर्स से बढ़कर लगभग 9.1 करोड़ सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। कंपनी ने अपने रेवेन्यू को बढ़ाने के साथ ही कॉस्ट में कमी की है। 

BSNL ने अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने अप्रैल को 'कस्टमर सर्विस मंथ' के तौर पर निर्धारित किया है। इसमें पूरे देश में कंपनी की सर्विसेज का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स से फीडबैक लेकर उनके एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। हाल ही में BSNL ने बताया था, "कंपनी के सभी सर्कल और यूनिट्स इस अभियान में हिस्सा लेंगे।" इसका उद्देश्य मोबाइल नेटवर्क की क्वालिटी में सुधार करना, फाइबर ब्रॉडबैंड (FTTH) की विश्वसनीयता को बढ़ाना और कस्टमर्स की शिकायतों का जल्द समाधान करना है। अप्रैल में BSNL की वेबसाइट, सोशल मीडिया चैनल्स और अन्य जरियों से कस्टमर्स से फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद इस फीडबैक की BSNL के चेयरमैन, Robert J Ravi की ओर से समीक्षा की जाएगी। 

कंपनी के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। कंपनी की जून तक लगभग एक लाख 4G साइट्स लॉन्च करने की योजना है। इनमें से लगभग 89,000 4G साइट्स इंस्टॉल की जा चुकी हैं। BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। दुनिया में भारत पांच ऐसे देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने अपनी 4G टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया है। सरकार का लक्ष्य इस एक्सपर्टाइज का 5G नेटवर्क तक विस्तार करने का है। कंपनी के नेटवर्क के 5G पर अपग्रेड के लिए लगभग दो अरब डॉलर के टेलीकॉम इक्विपमेंट के कॉन्ट्रैक्ट में विदेशी कंपनियों को बिड देने की अनुमति दी जा सकती है। अगर इस कॉन्ट्रैक्ट में विदेशी टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों को शामिल किया जाता है तो यह सरकार के रुख में बड़ा बदलाव होगा। 
Advertisement

  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.