• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • 5GB डेली डाटा और 84 दिन की वैलिडिटी से लैस है BSNL का ये शानदार प्लान, जानें अन्य बेनेफिट्स

5GB डेली डाटा और 84 दिन की वैलिडिटी से लैस है BSNL का ये शानदार प्लान, जानें अन्य बेनेफिट्स

डाटा के अलावा BSNL के 599 रुपये के प्लान में कई अन्य काम के बेनेफिट्स शामिल हैं। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा मिलती है, जिसमें लोकल व नेशनल रोमिंग शामिल है। साथ ही आप रोज़ 100 एमएमएस किसी भी नेटवर्क पर फ्री भेज सकते हैं।

5GB डेली डाटा और 84 दिन की वैलिडिटी से लैस है BSNL का ये शानदार प्लान, जानें अन्य बेनेफिट्स
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान की वैधता 84 दिन की है
  • बीएलएनएल के इस प्लान में मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग
  • अन्य टेलीकॉम कंपनियां इस कीमत में 1.5GB व 2GB डाटा प्रदान करती हैं
विज्ञापन
Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियां भले ही कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा डाटा कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स देने के हज़ारों वादे करें, लेकिन इस रेस में हर बार बाज़ी सरकारी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी ही मार जाती है। बीएसएनएल का हर दूसरा रीचार्ज दूसरी प्राइवेटी टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज के सामने किफायती और ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट्स से लैस होता है। जहां अब-तक दूसरी टेलीकॉम कंपनियां 599 रुपये की कीमत में डेली 2GB डाटा ही प्रदान कर रही हैं, वहीं बीएलएनएल आपको इसी कीमत में 2GB नहीं... 3GB नहीं... बल्कि डेली 5GB डाटा प्रदान कर रही है। जी हां, आज हम आपके लिए बीएसएनएल के इसी रीचार्ज की जानकारी लेकर आए हैं।

BSNL के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 599 रुपये है, जो कि 84 दिन की वैधता के साथ आता है। कंपनी अपने इस प्लान में ग्राहकों को डेली 5GB डाटा प्रदान करती है। हालांकि, 5GB डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है। इस लिहाज़ से 84 दिन की वैधता वाले इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 420GB डाटा प्राप्त होता है।

डाटा के अलावा भी इस प्लान में कई अन्य काम के बेनेफिट्स शामिल हैं। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा मिलती है, जिसमें लोकल व नेशनल रोमिंग शामिल है। साथ ही आप रोज़ 100 एमएमएस किसी भी नेटवर्क पर फ्री भेज सकते हैं।

दूसरी कंपनियों के रीचार्ज प्लान की बात करें, तो हर टेलीकॉम कंपनी अपने रीचार्ज में ज्यादा से ज्यादा 3GB या फिर 4GB प्रदान करती हैं। वहीं, कीमत की बात करें, तो 599 रुपये की कीमत में Jio डेली 2GB डाटा वाला पैक लाती है, जिसकी वैधता 84 दिन की ही है। वहीं, Airtel 599 रुपये की कीमत में 2GB डाटा महज 56 दिन की वैधता के साथ प्रदान करती है। Vi की बात करें, तो इसके 599 रुपये के पैक में डेली 1.5GB डाटा 84 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL rs 599 Plan, BSNL daily 5GB data plan, Airte, Jio, Vi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »