Jio और Airtel पर भारी BSNL का 397 रुपये वाला प्लान, 200 दिन वैधता के साथ डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Jio के 395 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2022 13:24 IST
ख़ास बातें
  • BSNL आज भी अपने किफायती प्लान्स के लिए बहुत ज्यादा पसंद की जाती है।
  • BSNL के 397 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के 399 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2.5GB डाटा दिया जाता है।
BSNL आज भी अपने किफायती प्लान्स के लिए बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। हालांकि जिन यूजर्स को तेज स्पीड चाहिए है तो वो इसे थोड़ा कम पसंद करते हैं। अगर आपके लिए ज्यादा स्पीड मायने नहीं रखती है तो आप BSNL के प्रीपेड प्लान की ओर रुख कर सकते हैं, क्योंकि इनमें कम दामों में ज्यादा सुविधा मिलती है। वहीं प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां इसी बजट में कम फायदे प्रदान करती है, लेकिन इंटरनेट स्पीड ज्यादा बेहतर मिलती है। आइए BSNL के इस प्रीपेड प्लान के बारे में जानते हैं और देखते हैं कि इसी बजट में अन्य कंपनियां क्या प्रदान करती हैं।

BSNL का 397 रुपये वाला प्लान: BSNL के 397 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 200 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में ट्रूली अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। मुंबई और दिल्ली में अनलिमिटेड डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps तक कम हो जाती है। अन्य फायदों में Lokdhun कंटेंट और PRBT का एक्सेस मिलता है जो कि  60 दिनों तक चलता है। आपको बता दें कि इस प्लान में फ्रीबीज सिर्फ 60 दिनों के लिए ही हैं।

Airtel का 399 रुपये वाला प्लान: Airtel के 399 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलती है। एसएमएस के लिए इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile, Apollo 24|7 Circle, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री मिलता है।

Jio का 395 रुपये वाला प्लान: Jio के 395 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वैधता के लिए इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में कुल 1000 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान Jio Apps का मुफ्त एक्सेस मिलता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.