365 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग वाला BSNL का सबसे सस्ता प्लान ये!

आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहिए तो ऐसे में भी आप इस प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2023 13:40 IST
ख़ास बातें
  • किसी सिम को लम्बे समय तक एक्टिव रख सकता है ये प्लान
  • प्लान में यूजर को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है
  • बीएसएनएल प्लान में आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है

BSNL अपने कस्टमर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाला खास प्लान पेश करती है।

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत में ढेर सारे बेनिफिट्स वाले प्लान लेकर आती है। कंपनी के प्लान शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म, दोनों ही तरह की वैलिडिटी में उपलब्ध हैं। आज हम आपको BSNL का 1 साल की वैधता वाला धांसू प्लान बताने जा रहे हैं। इन प्लान्स में रोजाना अच्छा खासा डेटा, वॉयस कॉलिंग और कई एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलते हैं। 

BSNL अपने कस्टमर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाला खास प्लान पेश करती है। इस प्लान में आपको 365 दिन यानि कि पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के बेस्ट प्लान में शामिल ये पैक यूजर्स 1515 रुपये में एक्टिवेट करवा सकते हैं। यह प्लान लम्बी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए बेहद काम का है। क्योंकि इसमें वैधता के साथ ही डेटा भी खूब मिलता है। इस बीएसएनएल प्लान में आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। मगर स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है। कुल इंटरनेट बेनिफिट की बात करें तो इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा मिलता है। 
Advertisement

लम्बी वैलिडिटी के चलते इसमें 1 साल तक आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिलेगी। अन्य कंपनियां जहां 365 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए 2500 से 3500 रुपये तक वसूलती हैं, बीएसएनल का यह प्लान उसकी आधी कीमत में उपलब्ध है। BSNL Rs. 1,515 प्लान में यूजर को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है। हालांकि कंपनी इस प्लान के साथ ओटीटी ऐप्स का बेनिफिट नहीं देती है जो कुछ यूजर्स को खल सकता है। 

बीएसएनएल का यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत काम का है जिनको किसी सिम को लम्बे समय तक एक्टिव रखना हो। या फिर अगर आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहिए तो ऐसे में भी आप इस प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.