BSNL के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 437 दिनों तक डेली 3GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग

अन्य टेलीकॉम कंपनियों के लॉन्ग-टर्म रीचार्ज प्लान 365 दिन की वैधता के साथ आते हैं, लेकिन बीएसएनएल के इस रीचार्ज प्लान में आपको कुल मिलाकर 437 दिन की वैधता प्राप्त होती है। जी हां, इस रीचार्ज में आप प्लान के बेनेफिट्स 437 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 फरवरी 2021 13:02 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान की कीमत 2,399 रुपये है
  • बीएसएनएल के प्लान में मिलेंगे डेली 100 फ्री एसएमएस सुविधा
  • अनलिमिटेड कॉलिंग से लैस है रीचार्ज प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए कई लम्बी अवधि वाले प्लान लेकर आता है, जिसमें उन्हें ज्यादा से ज्यादा दिन की वैधता के साथ-साथ अधिक से अधिक डेटा व अन्य बेनेफिट्स प्राप्त हो सके। यदि आप पैसा वसूल लॉन्ग-टाइम बीएसएनएल की तलाश कर रहे हैं, तो टेलीकॉम कंपनी का 2,399 रुपये का रीचार्ज प्लान आपके काम का साबित हो सकता है। बीएसएनएल के विपरित अन्य टेलीकॉम कंपनियों के लॉन्ग-टर्म रीचार्ज प्लान 365 दिन की वैधता के साथ आते हैं, लेकिन बीएसएनएल के इस रीचार्ज प्लान में आपको कुल मिलाकर 437 दिन की वैधता प्राप्त होती है। जी हां, इस रीचार्ज में आप प्लान के बेनेफिट्स 437 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

BSNL के 2,399 रुपये के रीचार्ज पैक बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयल लोकल/एसटीडी कॉल्स की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, इसमें अनलिमिटेड डेटा बेनेफिट भी मिलता है। हालांकि डेली 3 जीबी डेटा इस्तेमाल होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है। कॉलिंग व डेटा बेनेफिट के अलावा इसमें प्रतिदिन 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है। इसमें पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) के साथ अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन + EROS Now entertainment सर्विस प्राप्त होती है।

बीएसएनल की तुलना में बाकि नेटवर्क की बात करें, तो Jio में 365 दिन तक के लिए दो प्लान काफी लोकप्रिय हैं एक 2,399 रुपये का प्लान जिसमें डेली 2 जीबी डेटा 1 साल की वैधता के साथ मिलता है। जबकि दूसरा प्लान 2,599 रुपये का है, जिसमें डेली 2 जीबी डेटा के साथ अतिरिक्त 10 जीबी डेटा 365 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होता है।

Airtel के तीन वार्षिक प्लान हैं, जिनकी कीमत 1,498 रुपये, 2,498 रुपये और 2,698 रुपये है। इन रीचार्ज में आपको क्रमश: कुल मिलाकर 24 जीबी डेटा व डेली 2 जीबी डेटा मिलता है।
Advertisement

इसके अलावा Vi के भी तीन वार्षिक प्लान हैं, जिनकी कीमत 1,499 रुपये, 2,399 रुपये और 2,595 रुपये है, जिसमें क्रमश: कुल मिलाकर 24 जीबी डेटा, डेली 1.5 जीबी डेटा और डेली 2 जीबी डेटा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 2, BSNL, BSNL plan, BSNL 2, 399 plan, 399 plan with 437 validity
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  2. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  3. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  4. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  5. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  6. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  7. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  8. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  9. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  10. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.