BSNL के 68 रुपये के प्लान में पाएं डेली 1.5GB डेटा

BSNL के विपरित बाकि कोई टेलीकॉम कंपनी इस प्रकार का रीचार्ज पैक नहीं लाती है। इसके आसपास के पैक की बात करें, तो Vi कंपनी 148 रुपये के पैक में डेली 1 जीबी डेटा प्रदान करती है, जिसकी वैधता 18 दिन की होती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 मई 2021 18:14 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 68 रुपये के पैक में मिलेगा कुल 21GB डेटा
  • बीएसएनएल के पैक में शामिल नहीं है कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट
  • प्लान की वैधता 14 दिन की है
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूज़र्स के लिए 100 रुपये के कम की कीमत में ढ़ेर सारे रीचार्ज प्लान लेकर आता है, जिनके बेनेफिट्स भी एक से बढ़कर एक होते हैं। यदि आप भी बीएसएनएल यूज़र हैं और 100 रुपये से कम की कीमत के रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपकी इसी तलाश को खत्म करने वाला है। दरअसल, आज हम बीएसएनएल के ऐसे ऐसे पैक की बात करने जा रहे हैं, जिसकी कीमत केवल 100 रुपये से ही नहीं बल्कि 70 रुपये से भी कम है। लेकिन बेनेफिट्स के मामले में यह प्लान आपको डेली डेटा मुहैया कराने वाला है।

BSNL के इस रीचार्ज प्लान की कीमत महज 68 रुपये है। वहीं, 68 रुपये का ये रीचार्ज प्लान आपको डेली डेटा बेनेफिट प्रदान करने वाला है। जी हां, सही पढ़ा आपने बीएसएनएल के इस 68 रुपये के पैक में आपको रोज़ाना 1.5GB डेटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा। वहीं, इस प्लान की वैधता की बात करें, तो वो 14 दिन तक की है। इस लिहाज़ से 68 के इस पैक में आपको 14 दिन तक कुल मिलाकर 21GB डेटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा। यह पैक स्टूडेंट्स व व फ्रीलांसिंग करने वाले यूज़र्स के लिए कमाल का साबित हो सकता है।
Advertisement

डेटा के अलावा, बीएसएनएल के इस पैक में और किसी प्रकार का बेनेफिट शामिल नहीं है।

BSNL के विपरित बाकि कोई टेलीकॉम कंपनी इस प्रकार का रीचार्ज पैक नहीं लाती है। इसके आसपास के पैक की बात करें, तो Vi कंपनी 148 रुपये के पैक में डेली 1 जीबी डेटा प्रदान करती है, जिसकी वैधता 18 दिन की होती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL rs 68 recharge plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.