60 दिनों तक डेली 2GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग लेकिन वैलिडिटी 395 दिनों तक, BSNL के इस प्लान की जानें कीमत!

हम आपको इस लॉन्ग टर्म BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान की सभी जानकारी देने वाले हैं और साथ ही इस प्लान की Jio, Airtel और Vi के सालाना प्लान से तुलना भी करेंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2022 11:21 IST
ख़ास बातें
  • 365 दिन की वैधता के साथ आता है प्लान लेकिन 12 जून तक मलेगी बोनस वैलिडिटी
  • अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और डेली डेटा का फायदा केवल 60 दिनों तक
  • रिचार्ज प्लान उन सभी सर्किलों में उपलब्ध है, जहां कंपनी सर्विस देती है

BSNL के पोर्टफोलियो में कई लॉन्ग वैलिडिटी प्लान मौजूद हैं

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पोर्टफोलियो में यूं तो कई लॉन्ग वैलिडिटी प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, लेकिन पिछले महीने कंपनी ने एक सालाना प्लान लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को 365 नहीं, बल्कि 395 दिनों की वैधता मिलती है। ऐसा नहीं है कि इस प्लान में यूजर्स को केवल लंबी वैलिडिटी दी जा रही है। प्लान डेली हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे जरूरी बेनिफिट्स के साथ भी आता है। हम आपको इस लॉन्ग टर्म BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान की सभी जानकारी देने वाले हैं और साथ ही इस प्लान की Jio, Airtel और Vi के सालाना प्लान से तुलना भी करेंगे, जिससे आपको यह पता चल सके कि बीएसएनएल अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में कितना वैल्यू फॉर मनी प्लान देता है।
 

BSNL Rs. 797 prepaid recharge plan benefits

BSNL के 797 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस प्लान में आपको 395 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। हालांकि यहां आपको फायदे पूरी वैधता के दौरान नहीं मिलेंगे। प्लान में शुरुआती 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का फायदा मिलेगा। इसके अलावा आपको 60 दिनों के लिए 2GB हाई-स्पीड डेली डेटा और रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस का लाभ भी मिलेगा। इसका मतलब है कि भले ही प्लान की वैधता 395 दिनों की है, लेकिन आपको इसमें मिलने वाले फायदे केवल शुरुआती 60 दिनों के लिए ही मिलेंगे। डेली हाई-स्पीड डेटा कोटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है।

बता दें कि इस प्लान की असल वैधता 365 दिन ही है, लेकिन BSNL ने बताया है कि 365 दिनों के इस प्लान से 12 जून तक रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को एक्स्ट्रा 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा, प्लान के लॉन्च के समय बीएसएनएल ने Gadgets 360 से पुष्टि भी की थी कि 797 रुपये का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन सभी सर्किलों में उपलब्ध है, जहां कंपनी सर्विस देती है।
 

BSNL Rs. 797 prepaid recharge plan vs others

Airtel के पोर्टफोलियो में एक 1,799 रुपये का प्लान है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 24GB डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 3600 फ्री SMS का बेनिफिट मिलता है।
Advertisement

Airtel एक 2,999 रुपये का प्लान भी देता है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के दौरान 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज़ाना 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। हालांकि, इसमें कंपनी यूजर्स को 1 साल का फ्री Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

वहीं, Jio के पास कई एनुअल प्लान हैं, जिनमें अलग-अलग डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना मुफ्त SMS और Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। कंपनी के पास सबसे सस्ता एनुअल प्लान 2,879 रुपये का है, जिसमें 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
Advertisement

Vi की बात करें, तो कंपनी के पास एक 1,799 रुपये का प्लान है, जिसमें Airtel की तरह 24GB डेटा मिलता है। इसके साथ इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री SMS का बेनिफिट भी मिलता है। डेली डेटा में कंपनी एक 2,899 रुपये का प्लान देती है, जिसमें डेली 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा, एक 3,099 रुपये का प्लान है, जिसमें 2GB डेली डेटा मिलता है। इन दोनों प्लान के अन्य सभी फायदे 1,799 रुपये के प्लान के समान हैं। हालांकि, 3,099 रुपये के प्लान में Disney+ Hotstar का सालाना सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.