BSNL मुफ्त दे रही है 5 जीबी डेटा, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

BSNL ने मल्टी-रीचार्ज सुविधा की शुरुआत अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए जुलाई से की है। इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने मौजूदा प्लान के खत्म होने से पहले ही एडवांस में अपने अकाउंट को रीचार्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 अगस्त 2020 16:20 IST
ख़ास बातें
  • BSNL चैन्नई इस प्रमोशनल ऑफर का किया ऐलान
  • यह प्रमोशनल ऑफर पूरे भारत के बीएसएनएल सर्कल में उपलब्ध है
  • बीएसएनएल ने जुलाई में शुरू की है अपनी मल्टी-रीचार्ज सुविधा

यह नया प्रमोशनल ऑफर 19 नवंबर तक के लिए वैध है

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया प्रमोशनल ऑफर पेश किया है, जिसके तहत टेलीकॉम कंपनी चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर अपने ग्राहकों को 5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मुफ्त दे रही है। मुफ्त डेटा आपको 22 दिन की वैधता के साथ उपलब्ध होगा। हालांकि, यह ऑफर केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जो कंपनी के मल्टी-रीचार्ज सुविधा का इस्तेमाल करक अपने अकाउंट को रीचार्ज करते हैं। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में अपना नया 399 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, जिसकी वैधता 80 दिन की है। इसके अलावा राज्य के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने 399 रुपये वाले टैरिफ वाउचर और 1,699 रुपये के रीचार्ज वाउचर को चैन्नई और तमिलनाडु सर्कल्स में बंद कर दिया था।

BSNL Chennai ने ट्विटर के माध्यम से इस नए ऑफर की घोषणा की है, जिसके मुताबिक  98 रुपये, 99 रुपये, 118 रुपये, 187 रुपये और 319 रुपये वाले टैरिफ वाउचर के साथ-साथ 186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये, और 1,999 रुपये के प्लान वाउचर के साथ कंपनी 5 जीबी हाई-स्पीड अतिरिक्त डेटा मुफ्त देगी। यह अतिरिक्त डेटा केवल उन्हीं ग्राहकों को दिया जाएगा, जो मौजूदा वाउचर की वैधता समाप्त होने से पहले अपना दूसरा व तीसरा रीचार्ज करा देते हैं।
Advertisement

यह नया प्रमोशनल ऑफर 19 नवंबर तक के लिए वैध है। इसके अलावा, बीएसएनएल ने Gadgets 360 को पुष्टि करते हुए बताया है कि भले ही ऐलान चैन्नई डिविज़न द्वारा किया गया हो, लेकिन यह ऑफर पैन-इंडिया आधार पर उपलब्ध है। जिसका मतलब यह है कि कोई भी बीएसएनएल सर्कल के ग्राहक मल्टी-रीचार्ज सुविधा का इस्तेमाल करते हुए इस अतिरिक्त 5 जीबी हाई-स्पीड डेटा बेनेफिट का लाभ उठा सकते हैं। यह डेटा बेनेफिट केवल 22 दिन के लिए ही वैध रहेगा।

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि बीएसएनएल ने मल्टी-रीचार्ज सुविधा की शुरुआत अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए जुलाई से की है। इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने मौजूदा प्लान के खत्म होने से पहले ही एडवांस में अपने अकाउंट को रीचार्ज करा सकते हैं। बीएसएनएल की तरह ही Reliance Jio और Airtel भी अपने प्रीपेड ग्राहकों को उनका अकाउंट कई बार रीचार्ज करने की सुविधा देते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Bharat Sanchar Nigam Limited
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.