BSNL के इन यूजर्स को मिल रही Amazon Prime की फ्री मेंबरशिप

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने यूजर्स के लिए लेकर आई एक शानदार ऑफर। जानें इसके बारे में।

BSNL के इन यूजर्स को मिल रही Amazon Prime की फ्री मेंबरशिप

BSNL के इन यूजर्स को मिल रही Amazon Prime की फ्री मेंबरशिप

ख़ास बातें
  • BSNL ने जनवरी 2019 में लॉन्च की थी Bharat Fiber सर्विस
  • BSNL Bharat Fiber का मुकाबला होगा Jio GigaFiber सर्विस से
  • BSNL का नया ऑफर आखिर है क्या, जानें
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कुछ समय पूर्व Jio GigaFiber सर्विस से मुकाबले के लिए Bharat Fiber सर्विस को लॉन्च किया था। यह एक हाई-स्पीड फाइबर-टू-द-होम (FTTH) सर्विस है। BSNL ने हाल ही में अपने Bharat Fiber यूजर्स को Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन फ्री दिए जाने की घोषणा की है। बीएसएनएल की भारत फाइबर सर्विस के अंतर्गत यूजर्स को 35 जीबी डेटा प्रति दिन मिलेगा। वो भी सिर्फ 1.1 रुपये प्रति जीबी की दर से।

इस ऑफर का लाभ यूजर को तभी मिलेगा जब BSNL Bharat Fiber सर्विस का 18 जीबी (777 रुपये प्रतिमाह) या इससे ऊपर का प्लान लिया जाए। बीएसएनएल की वेबसाइट से उपयुक्त प्लान लेने के बाद अमेज़न प्राइम मेंबरशिप एक्टिवेट हो जाएगी। Amazon Prime मेंबरशिप के साथ यूजर को प्राइम वीडियो और प्राइम म्यूजिक का एक्सेस मिलेगा। अमेज़न फ्राइम मेंबर्स ई-बुक्स को एक्सेस करने के साथ-साथ फास्ट डिलीवरी और Amazon.in पर अन्य ग्राहकों की तुलना में प्राइम मेंबर्स को डील्स को पहले एक्सेस करने की सुविधा मिलती है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब BSNL ने अपने ग्राहकों को वार्षिक अमेजन प्राइम मेंबरशिप प्रदान करने के लिए Amazon India से हाथ मिलाया हो। याद करा दें कि, बीएसएनएल ने पिछले साल अक्टूबर माह में अपने पोस्टपेड एवं ब्रॉडबैंड ग्राहकों को फ्री प्राइम सब्सक्रिप्शन देने की घोषणा की थी। बता दें कि, Airtel और Vodafone भी अपने पोस्टपेड यूजर्स को प्राइम मेंबरशिप प्रदान करती हैं। इसके अलावा एयरटेल के चुनिंदा ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर को भी एक साल की फ्री अमेज़न प्राइम मेंबरशिप मिलती है। याद करा दें कि, BSNL ने पिछले महीने Bharat Fiber सर्विस को लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »