एयरटेल का नया ऑफर, रोमिंग में भी करें अनलिमिटेड वॉयस कॉल

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अगस्त 2016 13:32 IST
ख़ास बातें
  • 1,119 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 1 जीबी 3जी/4जी इंटरनेट डेटा
  • 1,599 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 5 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा
  • सभी 'माईप्लान इंफिनिटी' प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आते हैं
एयरटेल ने अपनी 'माइप्लान इंफिनिटी' सीरीज में नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं। कंपनी के द्वारा अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आने वाले प्लान और भी सस्ते दरों में उपलब्ध कराए गए हैं। नए पोस्टपेड प्लान की शरुआत 1,119 रुपये से होगी। इन प्लान को चुनने पर यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ एसएमएस और 3जी/4जी डेटा ऑफर भी मिलेंगे।

1,119 रुपये वाले पैकेज में यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग), हर दिन 100 एसएमएस और 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। इसके साथ एयरटेल के नए ऐप विंक म्यूज़िक और विंक मूवीज़ का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

जिन यूज़र को ज्यादा इंटरनेट डेटा की ज़रूरत है वे 1,599 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। 1,199 रुपये वाले प्लान की तरह इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे। हालांकि, इस प्लान में 5 जीबी 3जी/ 4जी डेटा दिया जाएगा। इस प्लान में भी विंक म्यूज़िक और विंक मूवीज़ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 1,999 और 2,999 रुपये के प्लान भी मौजूद हैं जिनमें अन्य ऑफर के साथ क्रमशः 10 जीबी और 20 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा।

भारती एयरटेल के डायरेक्टर ऑपरेशन्स अजय पुरी का कहना है, ''माइप्लान इनफिनिटी के जरिए हम अपने ग्राहकों को मुफ्त वॉयस कॉल मुहैया करा रहे हैं इसके साथ वे अपनी डेटा ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लान चुन सकते हैं। नए प्लान के साथ हमने इन ऑफर को और किफायती बना दिया है।"
Advertisement

ध्यान रहे कि पैकेज के साथ आने वाले निर्धारित डेटा से अतिरिक्त खर्चने पर यूज़र को 50 पैसे प्रति एमबी की दर से कंपनी को चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा विंक म्यूज़िक और विंक मूवीज़ का कंटेंट सब्सक्रिप्शन मुफ्त है। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए जो डेटा खपत होगी, वह मुफ्त नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.