रिलायंस जियो से एयरटेल ने कहा, आपका स्वागत है

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 1 सितंबर 2016 19:31 IST
भारती एयरटेल ने गुरुवार को रिलायंस जियो के दूरसंचार क्षेत्र में पदार्पण का स्वागत और शुभकामनाएं दी।

एयरटेल ने एक बयान जारी कर कहा, "हम डिजिटल वर्ल्ड में रिलायंस जियो के आने का स्वागत करते हैं तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हम जियो की इस पहल का भी स्वागत करते हैं कि सभी प्रमुख ऑपरेटरों को मिलकर काम करना चाहिए। एक जिम्मेदार ऑपरेटर के रूप में हम सभी नियामकीय दायित्वों को पूरा करेंगे, जैसा हम हमेशा करते रहे हैं।"
Advertisement

बयान में कहा गया, "पिछले 20 वर्षो से एयरटेल डिजिटल रूप से सक्षम भारत के निर्माण की दिशा में योगदान दे रहा है और सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के समर्थन में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।"

रिलायंस जियो के आने से भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी गुरुवार को कहा कि जियो नेटवर्क पर घरेलू वॉयस कॉल हमेशा मुफ्त रहेंगे और उन्होंने चार महीने की शुरुआती ऑफर का ऐलान किया, जिसके तहत मुख्य वॉयस और डेटा सेवाएं दी जाएंगी।
Advertisement

अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आमसभा में कहा, "वॉयस कॉल के लिए पैसे चुकाने के युग का अंत हो रहा है। किसी भी जियो उपभोक्ता को कभी भी वॉयस कॉल के लिए पैसे नहीं देने होंगे।"
Advertisement

रिलायंस ने जियो परियोजना पर 21 अरब डॉलर का निवेश किया है जो कि कंपनी द्वारा किसी भी परियोजना में किया गया सबसे बड़ा निवेश है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.