एयरटेल भी देगी रिलायंस जियो को अतिरिक्त इंटरकनेक्ट पॉइंट्स

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 14 सितंबर 2016 10:21 IST
आइडिया के बाद भारती एयरटेल ने भी रिलायंस जियो को अतिरिक्त इंटरकनेक्ट पॉइंट्स उपलब्ध कराने की सहमति दी है। एयरटेल ने कहा है कि ये पोर्ट नए ऑपरेटर के 1.5 करोड़ उपभोक्ताओं को समर्थन देने के लिए पर्याप्त होंगे।

एयरटेल ने बयान में कहा, ‘‘हम जियो को उसकी व्यावसायिक पेशकश शुरू होने से कहीं पहले पॉइंट आफ इंटरकनेक्ट उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही पीओआई की कुल संख्या मौजूदा पीओआई की संख्या से तिगुना हो जाएगीं।’’ रिलायंस जियो ने अपनी व्यावसायिक सेवाएं 5 सितंबर को शुरू की हैं। उसने मौजूदा ऑपरेटरों पर पर्याप्त इंटरकनेक्शन पोर्ट उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक सितंबर को आरोप लगाया था कि इंटर कनेक्टिविटी के मुद्दे की वजह से जियो के नेटवर्क पर 5 करोड़ कॉल ड्रॉप हुईं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इस मामले को निपटाने के लिए हस्तक्षेप किया था। एक दिन पहले ही आइडिया सेल्युलर ने जियो को अधिक पीओआई उपलब्ध कराने की पेशकश की थी।

आइडिया ने कल कहा था कि उसने अग्रसारी तरीके से जियो के साथ क्षमता को बढ़ाकर 65 लाख उपभोक्ताओं तक करने का फैसला किया है। इसके लिए जल्द 196 अतिरिक्त पीओआई जारी किए जाएंगे।
Advertisement

सूत्रों का कहना है कि नियामक ने चेताया है कि जो दूरसंचार आपरेटर सेवाओं की खराब गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एयरटेल ने कहा है कि वह एक जिम्मेदार संगठन जो नियमनों तथा इंटरकनेक्ट करारों का उसकी शब्द और भावना के अनुरूप अनुपालन करने को प्रतिबद्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , reliance, reliance jio, reliance jio 4G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  3. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता हैचिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  2. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  3. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  4. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  5. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  6. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  8. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.