Airtel के 1 प्लान में 3 लोग एक साथ लेंगे अनलिमिटेड कॉल और डाटा का मजा, साथ में Amazon Prime और JioHotstar भी फ्री

अगर आप Airtel का पोस्टपेड प्लान तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको सिर्फ एक प्लान खरीदने पड़े और पूरी फैमिली जमकर इस्तेमाल कर पाए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 नवंबर 2025 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 999 रुपये वाले प्लान में हर महीने 150GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 999 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।
  • Airtel के 999 रुपये वाले प्लान में डेली 100 SMS का लाभ मिलता है।

Airtel के 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 150GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Airtel

अगर आप Airtel का पोस्टपेड प्लान तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको सिर्फ एक प्लान खरीदने पड़े और पूरी फैमिली जमकर इस्तेमाल कर पाए। तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं, आज हम एक ऐसे पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें एक प्लान होगा और 3 लोग आसानी से लाभ ले पाएंगे। वैसे तो एयरटेल कई कीमतों पर पोस्टपेड प्लान की पेशकश करता है, लेकिन आज हम 999 रुपये आने वाले Airtel Infinity Family प्लान के बारे में बात कर रहे हैं, जो कि कई फायदे पूरी परिवार को एक साथ प्रदान करता है। आइए Airtel के इस पोस्टपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel का 999 रुपये वाला Infinity Family प्लान: Airtel के 999 रुपये वाले Infinity Family प्लान में हर महीने 150GB डाटा दिया जाता है, जिसमें 90GB प्राइमरी और 30GB एड ऑन है। यानी कि प्राइमरी कनेक्शन को हर महीने 90GB डाटा मिलेगा और बाकि दो सिम के लिए 30-30GB डाटा प्रदान किया जाता है। वॉयस कॉलिंग के मामले में इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। यह प्लान डेली 100 एसएमएस का लाभ प्रदान करता है। यह प्लान 1 प्राइमरी कनेक्शन के साथ 2 एड ऑन कनेक्शन की सुविधा प्रदान करता है। यानी कि इस प्लान में 3 सिम आती है और 3 यूजर्स इसका उपयोग कर सकते हैं जो कि छोटी फैमिली के लिए बेहतर विकल्पे है।

Advertisement

अन्य फायदों की बात करें तो Airtel के इस पोस्टपेड प्लान में 1 साल के लिए JioHotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। वहीं इस प्लान में 6 माह के लिए Amazon Prime की मेंबरशिप भी मिलती है। इसमें Apple Music, Apple TV+ सब्सक्रिप्शन के साथ Google One पर 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा Perplexity Pro AI, Airtel Xstream Play प्रीमियम और फ्री हेलो ट्यून्स का एक्सेस दिया जाता है। यह फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट भी प्रदान करता है। हालांकि, हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो सकती है। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान की कीमत 999 रुपये है, जिस कीमत के साथ जीएसटी अलग से है तो प्लान की कीमत थोड़ी अधिक होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.