Airtel का नया 99 रुपये प्लान देता है अनलिमिटेड डेटा, Jio और Vi के इन प्लान को देता है टक्कर

Airtel ने एक नया 99 रुपये का डेटा पैक लॉन्च किया है, जो यूजर्स को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा देने का दावा करता है। हालांकि, प्लान की वैधता केवल 1 दिन है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 20:57 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने एक नया 99 रुपये का डेटा पैक लॉन्च किया है
  • प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा देने का दावा करता है
  • इसकी वैधता केवल 1 दिन है

Airtel के इस प्लान में कुछ शर्तों के साथ 5G बेनिफिट मिलता है

भारती एयरटेल (Bharati Airtel) के पास कई सस्ते प्लान हैं, जो अनलिमिटेड डेटा देते हैं और अब इस सस्ते प्लान वाले लाइनअप में एक और सस्ता रिचार्ज प्लान जोड़ा गया है, जिसकी कीमत 99 रुपये है। प्लान अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा देने का दावा करता है। हालांकि, इसकी वैलिडिटी 1 दिन है। प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनके मौजूदा प्लान के डेली हाई-स्पीड डेटा का कोटा खत्म हो गया हो और वे बचे हुए दिन में भरपूर डेटा इस्तेमाल करना चाहते हों।

Airtel ने एक नया 99 रुपये का डेटा पैक लॉन्च किया है, जो यूजर्स को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा देने का दावा करता है। हालांकि, प्लान की वैधता केवल 1 दिन है। नए प्लान के लॉन्च की जानकारी सबसे पहले TelecomTalk द्वारा दी गई थी। हालांकि, Gadgets 360 ने इस प्लान को Airtel की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड पाया है। 
Advertisement

बता दें कि नए प्लान में बताया गया अनलिमिटेड डेटा 30GB की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लिमिट के साथ आता है, जिसका मतलब है कि आप 30GB डेटा का इस्तेमाल हाई-स्पीड में कर सकते हैं और उसके बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। हालांकि, इतना डेटा एक दिन में इस्तेमाल के लिए काफी होना चाहिए। यह डेटा पैक है, जिसके इस्तेमाल के लिए आपके पास एक पहले से एक्टिव प्लान होना चाहिए।

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि Airtel 5G Plus वाले क्षेत्रों में रहने वाले वे यूजर्स, जिनके पास पहले से अनलिमिटेड 5G बेनिफिट वाला कोई भी  ट्रूली अनलिमिटेड प्लान है, नए 99 रुपये पैक के साथ बिना किसी FUP लिमिट के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं।
Advertisement

बात करें Reliance Jio की, तो कंपनी के पोर्टफोलियो में कई डेटा बूस्टर प्लान हैं, जो आपको भरपूर डेटा दे सकते हैं। एयरटेल के समान 100 रुपये से कम कीमत के प्लान की बात करें, तो Jio के पास 15 रुपये, 19 रुपये, 25 रुपये, 29 रुपये और 61 रुपये के डेटा प्लान हैं, जो यूजर्स को क्रमश: 1GB, 1.5GB, 2GB, 2.5GB और 6GB हाई स्पीड डेटा देते हैं। ये सभी पैक एक्टिव पैक के ऊपर काम करते हैं और उसी मूल पैक की वैलिडिटी तक चलते हैं। एयरटेल के समान Jio 5G नेटवर्क एरिया में यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

Vi के पास 100 रुपये से कम कीमत में 19 रुपये, 25 रुपये, 29 रुपये, 39 रुपये, 49 रुपये, 58 रुपये और 75 रुपये के प्लान हैं, जिनमें क्रमश: 1GB डेटा (24 घंटे की वैधता), 1.1GB डेटा (1 दिन की वैधता), 2GB डेटा (2 दिन की वैधता), 3GB डेटा (3 दिन की वैधता), 6GB डेटा (24 घंटे की वैधता), 3GB डेटा (28 दिन की वैधता), 6GB डेटा (7 दिन की वैधता) मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, airtel plans, Airtel Rs 99 plan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.