Rs 148 का डेटा पैक लाई Airtel, मिलेगा 15 GB डेटा और 15 OTT ऐप्‍स का कंटेंट, जानें पूरी डिटेल

Airtel Recharge : इस डेटा पैक की वैलिडिटी यूजर के मौजूदा प्‍लान जितनी होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जुलाई 2023 19:55 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल का डेटा पैक कई खूबियों के साथ आता है
  • 148 रुपये के रिचार्ज पर मिलता है 15 जीबी डेटा
  • साथ ही 15 ओटीटी ऐप्‍स का कंटेंट देखा जा सकता है

इस रिचार्ज के साथ कोई टॉकटाइम या SMS की सुविधा नहीं मिलती।

इंटरनेट के बढ़ते इस्‍तेमाल ने लोगों की डेटा खपत को बढ़ा दिया है। कई यूजर्स के डेढ़ और 2 जीबी रोजाना वाले डेटा प्‍लान शाम होते-होते खत्‍म हो जाते हैं। उन्‍हें ‘डेटा ऐड ऑन' पैक्‍स की जरूरत होती है। इन पैक्‍स को रिचार्ज कराने पर एक्‍स्‍ट्रा डेटा मिलता है। हाल में वोडा-आइडिया (Vi) और एयरटेल (Airtel) ने कई डेटा पैक्‍स लॉन्‍च किए हैं। वीआई अपने ग्राहकों को रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है। Airtel ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। उसने अपने नए डेटा पैक पर ‘एक्सस्ट्रीम प्ले' का फ्री सब्‍सक्र‍िप्‍शन (Xstream Play subscription) ऑफर किया है। इसकी मदद से यूजर 15 OTT ऐप्‍स का कंटेंट देख सकते हैं। प्‍लान की कीमत 148 रुपये है। 

148 रुपये के एयरटेल ‘डेटा पैक' रिचार्ज पर कंपनी 15GB डेटा ऑफर कर रही है। इस डेटा की वैलिडिटी यूजर के मौजूदा प्‍लान जितनी होगी। यानी अगर यूजर का मौजूदा प्‍लान 28 दिनों की वैलिडिटी वाला है, तो 148 रुपये का डेटा पैक भी उतने ही दिन चलेगा। 
Advertisement

जैसाकि हमने बताया एयरटेल 148 रुपये के डेटा पैक के साथ ‘एक्सस्ट्रीम प्ले' का फ्री सब्‍सक्र‍िप्‍शन दे रही है। इसका मतलब है क‍ि यूजर SonyLIV , Lionsgate Play, Eros Now, ManoramaMax, Hoichoi, Ultra, Epic On, ShortsTV, KLIKK, Divo, Dollywood Play, Namma Flix, Docubay, ShemarooMe और Hungama Play की 10,500 से ज्यादा फिल्में और टीवी शो को एक्‍सप्‍लोर कर पाएंगे।  

इस रिचार्ज के साथ कोई टॉकटाइम या SMS की सुविधा नहीं मिलती। यहां ध्‍यान देने वाली बात है कि कंपनी 149 रुपये का रिचार्ज प्‍लान भी ऑफर करती है। इस प्‍लान पर 1 जीबी डेटा मिलता है, साथ ही ‘एक्सस्ट्रीम प्ले' का फ्री सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जाता है। यह प्‍लान भी आपके मौजूदा प्‍लान की वैलिडिटी के साथ ही खत्‍म होता है। ऐसे में रिचार्ज प्‍लान चुनते वक्‍त आपको 148 या 149 रुपये के बीच कन्‍फ्यूज नहीं होना है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.