Airtel के इस रीचार्ज पैक में मिलेगा कुल 246 जीबी डेटा

Airtel ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए 558 रुपये का नया पैक लॉन्च किया है। इस प्रीपेड रीचार्ज पैक के ज़रिए कंपनी की कोशिश Jio और Vodafone को चुनौती देने की है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 11 जून 2018 14:24 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए 558 रुपये का नया पैक लॉन्च किया
  • रीचार्ज कराने पर हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा मिलेगा
  • इस प्लान की सबसे अहम खासियत है 82 दिनों की वैलिडिटी
Airtel ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए 558 रुपये का नया पैक लॉन्च किया है। इस प्रीपेड रीचार्ज पैक के ज़रिए कंपनी की कोशिश Jio और Vodafone को चुनौती देने की है। लेटेस्ट ऑफर के तहत, एयरटेल 558 रुपये वाले प्रीपेड पैक से रीचार्ज कराने पर हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा देगी। इस प्लान की सबसे अहम खासियत है 82 दिनों की वैलिडिटी। इस तरह Airtel नए रीचार्ज प्लान के साथ यूज़र को कुल 264 जीबी इस्तेमाल करने के लिए दे रही है। देखा जाए तो इस प्लान में 1 जीबी डेटा की कीमत 2.26 रुपये है। Airtel के इस पैक का सीधा मुकाबला टेलीकॉम कंपनियों के ऐसे ही रीचार्ज पैक से होगा।

558 रुपये वाले प्रीपेड पैक में Airtel अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल की सुविधा दे रही है। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे। इन सबके अलावा हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा तो है ही। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस रीचार्ज पैक की वैधता 82 दिनों की है। वॉयस कॉल वाकई में अनलिमिटेड है। दूसरी तरफ, Vodafone ने अपने सब्सक्राइबर के लिए हाल ही में 511 और 569 रुपये के रीचार्ज पैक लॉन्च किए थे। जियो के पास भी ऐसे ही प्लान हैं, लेकिन इनकी वैधता अलग है। गौर करने वाली बात है कि एयरटेल ने हाल ही में अपने 349 रुपये वाले रीचार्ज पैक को अपग्रेड किया था। अब यूजर को इस पैक में 28 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी की जगह 3 जीबी डेटा मिलता है।
 

511 रुपये वाले प्लान में Vodafone अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा देती है। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त होता है और इस्तेमाल के लिए 2 जीबी 3जी/ 4जी डेटा दिया जाता है। 511 रुपये वाला रीचार्ज पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है, इसका मतलब है कि कुल 168 जीबी डेटा दिया जाता है। लेकिन ज़्यादा करीबी रीचार्ज पैक 569 रुपये का है। इस पैक में भी वोडाफोन वॉयस कॉल और मुफ्त एसएमएस की सुविधा देती है, लेकिन डेटा ज़्यादा मिलता है। इस प्लान में प्रीपेड सब्सक्राइबर को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलता है। 84 दिनों में इस तरह से कुल 252 जीबी डेटा मिलता है।

Jio की बात करें तो इसका एक प्लान 299 रुपये वाला है जो हर दिन 3 जीबी डेटा सुविधा के साथ आता है। लेकिन इसकी वैधता सिर्फ 28 दिनों की है। कंपनी के पास 498 और 509 रुपये वाले प्लान भी हैं। 498 रुपये वाले प्लान में 91 दिनों तक हर दिन 2 जीबी डेटा दिया जाता है। वहीं, 509 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक हर दिन 4 जीबी डेटा दिया जाता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  2. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  3. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  4. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  5. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  6. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  4. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  5. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  6. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  7. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  9. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  10. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.