Airtel ने लॉन्च किया 289 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान, 42 जीबी डेटा के साथ मिलेगा ZEE5 सब्सक्रिप्शन

289 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान के अलावा Airtel ने एक 79 रुपये का टॉप-अप वाउचर भी लॉन्च किया है, जो 30 दिनों की वैधता के साथ Zee5 प्रीमियम की सदस्यता देता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 जुलाई 2020 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 289 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलती है असीमित कॉलिंग
  • ZEE5 प्रीमियम और Airtel Xstream प्रीमियम मेंबरशिप का भी मिलता है लाभ
  • 289 रुपये प्लान के साथ एक 79 रुपये का टॉप-अप वाउचर भी किया गया है लॉन्च

Airtel ने 79 रुपये का एक टॉप-अप वाउचर भी लॉन्च किया है

Airtel ने एक नया 289 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट मिल रहा है। नए प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ Zee5 प्रीमियम की सुविधा मिल रही है। एयरटेल ने 289 रुपये प्रीपेड प्लान के अलावा 79 रुपये का एक टॉप-अप वाउचर भी पेश किया है, जो 30 दिनों के लिए Zee5 प्रीमियम मेंबरशिप देता है। ज़ी5 मेंबरशिप सामान्य रूप से 99 रुपये प्रति माह कीमत में मिलती है।

Airtel 289 प्रीपेड प्लान में 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा और 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। इसके अलावा इसमें असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलते हैं। इस प्लान में Zee5 प्रीमियम और Airtel Xstream प्रीमियम की सदस्यता मिलती है। एक्सस्ट्रीम में 400 से अधिक लाइव टीवी चैनलों और विभिन्न फिल्में देखने को मिलती है। नए एयरटेल पैक में Shaw Academy के जरिए एक साल तक मुफ्त ऑनलाइन कोर्स भी लिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें एक साल के लिए Wynk Music भी मुफ्त मिलेगा।

2018 में एयरटेल ने इस प्लान को 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 48 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने इस प्लान की वैधता को बढ़ा कर 84 दिन कर दिया था। हालांकि, Airtel ने बाद में 289 रुपये प्रीपेड पैक को बंद कर दिया था और अब इस प्लान को नए लाभों के साथ फिर से लॉन्च कर दिया गया है।

289 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान के अलावा एयरटेल एक 79 रुपये का टॉप-अप वाउचर भी लेकर आई है, जो विशेष रूप से 30 दिनों की वैधता के साथ Zee5 प्रीमियम की सदस्यता देता है। नया टॉप-अप प्लान Airtel Thanks ऐप पर उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Thanks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.