Airtel के नए यूज़र्स को मिल रहा 1,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें ऑफर

Airtel Xstream Fibre Broadband: एयरटेल अपने कस्टमर बेस को बढ़ाने और Jio Fiber, ACT Fibernet से मुकाबले के लिए नए यूज़र्स को 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2019 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Airtel वेबसाइट और MyAirtel ऐप पर दिख रहा ब्रॉडबैंड डिस्काउंट ऑफर
  • नए कनेक्शन के लिए ऑर्डर प्लेस करने पर लागू होगा डिस्काउंट
  • 799 रुपये वाला प्लान लेने पर 1 महीने का रेंटल मिलेगा फ्री

Airtel Xstream Fibre Broadband: नए एयरटेल यूज़र्स को मिल रहा 1,000 रुपये का डिस्काउंट

Airtel Xstream Fibre Broadband: एयरटेल अपने कस्टमर बेस को बढ़ाने और Jio Fiber, ACT Fibernet से मुकाबले के लिए नए यूज़र्स को 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह नया ऑफर लिमिटेड-पीरियड प्रमोशन के रूप में उपलब्ध है और इसे Airtel वेबसाइट और मायएयरटेल ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। 799 रुपये एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान लेने वाले एयरटेल यूज़र को पहले महीने का रेंटल फ्री मिलेगा। 799 रुपये से अधिक वाले प्लान लेने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Airtel ने अपनी साइट और मायएयरटेल ऐप पर डिस्काउंट ऑफर को बेंगलुरु और चेन्नई सर्किल के लिए लिस्ट किया है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि यह ऑफर 12 दिसंबर की मध्यरात्रि को खत्म हो जाएगा लेकिन खबर लिखे जाने तक Airtel की साइट और ऐप पर लगे बैनर को देखने से ऐसा लग रहा है कि यह नया ऑफर आज रात तक लाइव रहेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल का यह नया ऑफर अभी केवल बेंगलुरु और चेन्नई सर्किल के लिए ही लाइव है।
Advertisement
 

Photo Credit: Airtel.in

नए Airtel Broadband ग्राहक एयरटेल साइट या फिर मायएयरटेल ऐप पर लिस्ट प्लान में से किसी भी प्लान का चयन कर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। नए एयरटेल ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए ऑर्डर को प्लेस करने पर डिस्काउंट लागू होगा। Telecom Talk की रिपोर्ट में बताया गया है कि 799 रुपये वाला प्लान लेने वाले ग्राहकों को पहले महीने का रेंटल फ्री मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Airtel ब्रॉडबैंड यूज़र्स को झटका, डेटा रोलओवर की सुविधा खत्म

अक्टूबर माह में एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान को संशोधित किया था, साथ ही 299 रुपये में अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा का विकल्प जोड़ा गया था। नए प्लान के अनुसार, एयरटेल ब्रॉडबैंड सर्विस के प्लान 799 रुपये से शुरू होकर 3,999 रुपये तक जाते हैं। इसके अलावा Netflix, Amazon Prime और Zee5 सब्सक्रिप्शन मिलता है। 799 रुपये वाला प्लान 100 एमबी प्रति सेकेंड तक की स्पीड के साथ 150 जीबी डेटा और एक्सट्रीम कंटेंट का अनलिमिटेड एक्सेस प्रदान करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.