Airtel दे रही ब्रॉडबैंड यूजर्स को 1 टीबी बोनस डेटा, जानें इसके बारे में

Airtel अपने ब्रॉडबैंड प्लान के साथ चुनिंदा सर्किल में यूजर्स को बोनस डेटा दे रही है। अगर आप भी एयरटेल ब्रॉडबैंड यूजर हैं तो जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 जनवरी 2019 16:46 IST
ख़ास बातें
  • 1TB तक बोनस डेटा मिल रहा है एयरटेल यूजर्स को
  • Airtel के 799 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में मिल रहा 500 जीबी बोनस डेटा
  • Jio GigaFiber से मुकाबले के लिए एयरटेल ने उठाया यह कदम

Airtel दे रही ब्रॉडबैंड यूजर्स को 1 टीबी बोनस डेटा, जानें इसके बारे में

Reliance Jio GigaFiber से मुकाबले के लिए टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने ब्रॉडबैंड प्लान के साथ चुनिंदा सर्किल में यूजर्स को बोनस डेटा दे रही है। Airtel ब्रॉडबैंड यूजर्स को अधिकतम 1 टीबी डेटा दिया जाएगा जो कि 31 मार्च 2019 तक वैध होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि बोनस डेटा का लाभ केवल 799 रुपये या उससे अधिक के ब्रॉडबैंड प्लान पर ही मिलेगा। बोनस डेटा का यह लाभ हर उस सर्किल में उपलब्ध होगा जहां Airtel की वी-फाइबर सर्विस मौजूद है। आइए अब बात करते हैं एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में।

799 रुपये वाले Airtel Broadband Plan में यूजर्स को 500 जीबी बोनस डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में 40 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड से प्रति माह 100 जीबी डेटा (FUP) दिया जाता है। एयरटेल के 999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड से प्रति माह 250 जीबी डेटा (FUP) मिलता है। अब इस प्लान के साथ 1000 जीबी बोनस डेटा भी दिया जा रहा है।
Advertisement

1,299 रुपये और 1,999 रुपये वाले एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान भी 1000 जीबी या कह लीजिए 1TB बोनस डेटा के साथ आ रहे हैं। 1,299 रुपये वाले प्लान में 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड से 500 जीबी डेटा तो वहीं, 1,999 रुपये वाले प्लान में 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है। गौर करने वाली बात यह है कि 799 रुपये वाले प्लान को छोड़कर अन्य तीन Airtel Broadband Plans के साथ Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

इस कीमत पर यह प्लान दिल्ली सर्किल में उपलब्ध हैं। अन्य सर्किल के लिए ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत में अंतर हो सकता है। एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान के साथ मिलने वाले बोनस डेटा को सबसे पहले वेबसाइट TelecomTalk ने रिपोर्ट किया था। Airtel यूजर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आखिर कौन-कौन से सर्किल हैं जहां यह लाभ मिल रहा है। याद करा दें कि, पिछले साल रिलायंस ने Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड को लॉन्च कर दिया था। जियो की ब्रॉडबैंड सेवा देशभर के 1,100 शहरों में उपलब्ध होगी। जियो गीगाफाइबर में गीगाफाइबर राउटर के साथ जियो गीगाटीवी सेट-टॉप बॉक्स दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.