एयरटेल ने लॉन्च किया मेगा सेवर पैक, 51 रुपये में मिलेगा 1 जीबी 4जी डेटा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 अगस्त 2016 13:16 IST
देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी में शुमार भारती एयरटेल ने सोमवार को अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए डेटा पैक का ऐलान किया। एयरटेल ने देशभर के प्रीपेड यूज़रर के लिए 'मेगा सेवर पैक' लॉन्च किया है। यह पैक दो टैरिफ प्लान के साथ आता है और यूज़र को लगातार डेटा रीचार्ज करने पर बड़ी राहत मिलेगी।

1498 रुपये से शुरू होने वाले इस पैक में पहले 28 दिनों के लिए 1 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा। इसके बाद इस डेटा के खत्म होने पर ग्राहक अगले 12 महीने तक 51 रुपये में 1 जीबी  4जी/3जी डेटा का फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इस अवधि के दौरान रीचार्ज कराने की कोई लिमिट नहीं है और ग्राहक कितनी भी बार इसी कीमत में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा रीचार्ज करा सकते हैं।
Advertisement

इसी तरह 748 रुपये के साथ रीचार्ज करने पर पहली बार 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलता है। इसके बाद छह महीने तक सिर्फ 99 रुपये में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा का फायदा लिया जा सकता है। इस ऑफर के तहत भी 6 महीने तक असीमित संख्या में डेटा रीचार्ज किया जा सकता है।
 
बता दें कि फिलहाल एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए आमतौर पर 259 रुपये में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा रीचार्ज उपलब्ध है। उदाहरण के लिए अगर आप 12 महीने तक 1 जीबी 4जी/3जी डेटा रीचार्ज कराते हैं तो इसकी कीमत 3108 रुपये होती है लेकिन मेगासेवर पैक के तहत 12 महीने तक 1 जीबी 4जी/3जी डेटा रीचार्ज की कीमत 1498+ (11 X 51) यानी 2059 रुपये होगी। इसका मतलब है कि ग्राहकों को सीधे-सीधे करीब 1049 रुपये का फायदा होगा।  इस नए 'मेगा सेवर पैक' के बाद निश्चित तौर पर ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
Advertisement

एयरटेल के मुताबिक, फिलहाल प्रीपेड ग्राहकों के लिए इन दरों को दिल्ली में लागू कर दिया गया है। और 31 अगस्त तक पूरे सर्कल में यह पैक लॉन्च हो जाएगा।
Advertisement

इससे पहले इसी महीने एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नए डेटा पैक का ऐलान किया था। इस प्लान के तहत हर महीने 5 जीबी अतिरिक्त डेटा ऐलान किया है जो एयरटेल की दूसरी सर्विस जैसे पोस्टपेड मोबाइल और डिजिटल टीवी कनेक्शन का इस्तेमाल भी करते हैं। यह ऑफर एयरटेल के 'मायहोम रिवॉर्ड्स' प्रोग्राम के तहत दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel user, Airtel mega saver pack, Airtel 4g data
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.