Airtel के 4 सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, मात्र 109 रुपये में 30 दिनों की वैधता के साथ डाटा और कॉलिंग के जबरदस्त फायदे

Airtel के 111 रुपये वाले प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। डाटा की बात करें तो 200MB का डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह 1 महीने तक चलता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2022 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने 4 नए प्रीपेड प्लान अपने पोर्टफोलियो में शामिल किए गए हैं।
  • Airtel के 109 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैधता दी जाती है।
  • Airtel के 111 रुपये वाले प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।

Photo Credit: Airtel

देश की लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी Airtel ने 4 नए प्रीपेड प्लान अपने पोर्टफोलियो में शामिल किए गए हैं। एयरटेल द्वारा प्लान लॉन्च किए प्रीपेड प्लान में दो रेट-कटिंग प्लान और दो स्मार्ट रिचार्ज हैं, जिनमें दो की वैधता दो कैलेंडर महीनों की है और दो की वैधता 30 दिनों की है। इन सभी प्लान की कीमत 140 रुपये के अंदर है। वहीं सबसे कम कीमत 109 रुपये है और सबसे अधिक 131 रुपये है। अगर आप उन प्लान्स को चाहते हैं जिनमें बिना अधिक खर्च किए लंबी वैधता मिले तो आपके लिए ये प्लान बेस्ट साबित हो सकते हैं। 109 रुपये और 111 रुपये वाले प्लान में 99 रुपये वाले प्लान से ज्यादा वैधता और मोबाइल डाटा मिलता है। आइए इन एयरटेल के प्लान के बारे में  विस्तार से जानते हैं। एयरटेल के 4 नए लॉन्च किए गए प्रीपेड प्लान्स पर एक नजर डालते हैं।

Airtel का 109 रुपये वाला प्लान: Airtel के 109 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैधता दी जाती है। डाटा की बात की जाए तो इसमें 200MB  डाटा दिया जाता है। वहीं अतिरिक्त डाटा के लिए चार्ज 50 paise/MB रुपये लगता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इसमें 99 रुपये टॉक-टाइम दिया जाता है। इस दौरान लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन वॉयस कॉल का चार्ज 2.5 पैसे प्रति सेकेंड होगा। SMS की बात की जाए तो 1 रुपये प्रति लोकल SMS और 1.44 रुपये प्रति एसटीडी SMS चार्ज होगा।
Advertisement

Airtel का 111 रुपये वाला प्लान: Airtel के 111 रुपये वाले प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। डाटा की बात करें तो 200MB का डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह 1 महीने तक चलता है। वॉयस कॉलिंग के लिए लोकल-एसटीडी और लैंडलाइन कॉल का चार्ज 2.5 रुपये प्रति सेकंड है। SMS चार्ज लोकल SMS के लिए 1 रुपये और एसटीडी SMS के लिए 1.5 प्रति SMS है।

Airtel का 128 रुपये वाला प्लान: Airtel के 128 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए लोकल और एसटीडी कॉल का चार्ज 2.5 रुपये प्रति सेकेंड है। वहीं नेशनल वीडियो कॉल चार्ज 5 रुपये प्रति सेकेंड है। डाटा इस्तेमाल के लिए चार्ज 0.50 रुपये/एमबी है।
Advertisement

Airtel 131 का रुपये वाला प्लान: Airtel के 131 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 2.5 रुपये प्रति सेकेंड चार्ज देना होगा। वैधता के लिए यह प्लान एक महीने तक चलता है। एसएमएस का चार्ज लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये प्रति एसएमएस है। डाटा का चार्ज 0.50 रुपये प्रति एमबी है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.