Airtel Down: एयरटेल की इंटरनेट और कॉलिंग सर्विस ठप? कंपनी ने जारी किया बयान

Airtel Down: डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, करीब 73% यूजर्स को मोबाइल फोन, यानी कॉलिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, 16% यूजर्स ने नो सिग्नल और 12% ने मोबाइल इंटरनेट में समस्या बताई।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2025 18:55 IST
ख़ास बातें
  • Airtel नेटवर्क दोपहर 3:30 बजे से ठप, हजारों यूजर्स प्रभावित
  • दिल्ली-NCR से शुरू दिक्कत, मुंबई-बेंगलुरु तक पहुंची
  • कंपनी ने माना टेक्निकल गड़बड़ी, जल्द बहाल करने का वादा

Downdetector पर शाम 5:30 तक रिपोर्ट्स में गिरावट भी दिखी

Photo Credit: Reuters

Airtel Down: आज, 18 अगस्त को दोपहर लगभग 3:30 बजे के आसपास, Airtel के करोड़ों सब्सक्राइबर्स द्वारा उनके नेटवर्क में वॉइस और डेटा दोनों सर्विस में समस्याएं रिपोर्ट की गईं। Downdetector पर अचानक रिपोर्ट्स की बाढ़ सी आ गई, जिसमें खबर लिखते समय तक लगभग 3,600 यूजर्स ने आउटेज की शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली-NCR से शुरू यह समस्या जल्दी ही मुंबई और बेंगलुरु समेत अन्य शहरों तक फैल गई। इस बीच, Airtel ने भी पुष्टि की है कि यह नेटवर्क आउटेज है और टेक्निकल टीम सर्विस बहाल करने के लिए काम कर रही है।

Airtel के नेटवर्क में आउटेज देखने को मिली है। यूजर्स ने समस्या को दोपहर करीब 3:30 बजे रिपोर्ट करना शुरू किया। शुरुआत में रिपोर्ट्स दिल्ली-एनसीआर से शुरू हुई और खबर लिखते समय तक रिपोर्ट्स देशभर के कई राज्यों से आनी शुरू हो गई थीं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, करीब 73% यूजर्स को मोबाइल फोन, यानी कॉलिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, 16% यूजर्स ने नो सिग्नल और 12% ने मोबाइल इंटरनेट में समस्या बताई।

Advertisement

एयरटेल यूजर्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी दी। कुछ ने सोशल मीडिया पर असमंजस जताया, खासकर OTP नहीं आने और मोबाइल बैंकिंग यूज न कर सकने का का दावा किया गया, तो कुछ ने इसे मीम की तरह शेयर किया। कुछ समय के लिए #AirtelDown हैशटैग भी ट्रेंड किया। बता दें कि डाउनडिटेक्टर पर शाम 5:30 तक रिपोर्ट्स में गिरावट भी दिखी।

Airtel की ओर से एक आधिकारिक बयान (via इंडियनएक्सप्रेस) जारी किया गया जिसमें कहा गया, "हम यह समस्या जल्द ही ठीक करने पर काम कर रहे हैं और प्रभावित यूजर्स को हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।" हालांकि, कारण और सटीक समाधान की टाइमलाइन शेयर नहीं की गई।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel Down, downdetector
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.