• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Rs 100 के अंदर Extra डाटा की जरूरत को पूरा करेंगे Airtel के ये 4 रिचार्ज, मिलेगा 12GB तक डाटा...

Rs 100 के अंदर Extra डाटा की जरूरत को पूरा करेंगे Airtel के ये 4 रिचार्ज, मिलेगा 12GB तक डाटा...

आपको बता दें, इस सभी प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है। उदाहरण के तौर पर यदि आपके बेस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है, जो आप उपरोक्त एक्स्ट्रा डाटा का इस्तेमाल भी 28 दिन के अंदर-अंदर कर सकते हैं।

Rs 100 के अंदर Extra डाटा की जरूरत को पूरा करेंगे Airtel के ये 4 रिचार्ज, मिलेगा 12GB तक डाटा...
ख़ास बातें
  • Airtel के डाटा पैक की कीमत 48 रुपये से शुरू होती है
  • एयरटेल 98 रुपये में देता है 12 जीबी डाटा
  • इन डाटा पैक्स में नहीं मिलती कोई वैलिडिटी
विज्ञापन
हाल ही में हमने आपको Jio कंपनी के लोकप्रिय डाटा वाउचर्स की जानकारी दी थी, जिसमें आपको 11 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ एक्स्ट्रा डाटा बेनेफिट इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। पाठकों की रूचि को देखते हुए हमने उसी तरह Airtel कंपनी के डाटा वाउचर को भी लिस्ट किया है, जिसमें आपको एकस्ट्रा डाटा की सुविधा प्रदान की जाती है। खास बात यह है कि एयरटेल के चारों रीचार्ज प्लान की कीमत 100 रुपये से कम की है, जिसमें आपको 12GB तक अतिरिक्त डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा।

इस लेख में हम आपको Airtel के चार डाटा वाउचर की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आपको 3GB से लेकर 12GB तक एक्स्ट्रा डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। खास बात यह है कि महंगे रीचार्ज प्लान के लिए जाने वाली भारती एयरटेल कंपनी के इस डाटा वाउचर कीमत 100 रुपये से कम है। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो प्लान्स-

एयरटेल के सबसे सस्ता डाटा वाउचर की बात करें, तो इसकी कीमत 48 रुपये की है। 48 रुपये के इस रीचार्ज में एयरटेल कंपनी ग्राहकों को 3GB एक्स्ट्रा डाटा उपलब्ध कराती है। बात दें, इस प्लान में डाटा के अलावा अन्य किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई है। कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स के लिए आपको दूसरा रीचार्ज प्लान लेना होगा।

दूसरे डाटा वाउचर की बात करें, तो इसकी कीमत 78 रुपये है। 78 रुपये के रीचार्ज में ग्राहकों को 5GB अतिरिक्त डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। 48 रुपये के रीचार्ज प्लान की तरह यह प्लान भी केवल डाटा बेनेफिट्स के साथ ही आता है।

एयरटेल का अगला डाटा वाउचर 89 रुपये है, जिसमें आपको 6GB डाटा मिलता है।

चौथे व आखिरी रीचार्ज प्लान की कीमत 98 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को कुल मिलाकर 12 जीबी डाटा एक्सेस प्राप्त होता है।

आपको बता दें, इस सभी प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है। उदाहरण के तौर पर यदि आपके बेस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है, जो आप उपरोक्त एक्स्ट्रा डाटा का इस्तेमाल भी 28 दिन के अंदर-अंदर कर सकते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »