Airtel का 84 दिनों की वैधता वाला जबरदस्त प्लान! डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Disney Hotstar समेत ढेरों फायदे

एयरटेल का यह अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान आपको रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मार्च 2023 14:16 IST
ख़ास बातें
  • यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।
  • कुल डेटा लाभ देखें तो यह 126GB इंटरनेट डेटा आपको देता है।
  • प्रीपेड पैक में आपको कई एडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं।

Bharti Airtel ने हाल ही में 125 शहरों में अपनी 5G सर्विसेज का दायरा बढ़ाया है।

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने हाल ही में 125 शहरों में अपनी 5G सर्विसेज का दायरा बढ़ाया है। कंपनी का हाई-स्पीड नेटवर्क अब भारत के 265 शहरों तक पहुंच गया है। 5जी के लॉन्च के बाद Airtel ने कुछ प्लान्स में बदलाव किए हैं। लेकिन टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के कुछ प्लान ऐसे हैं जो काफी समय से चले आ रहे हैं और ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। आज हम आपको कंपनी के ऐसे ही एक प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो कंपनी के प्रीपेड पोर्टफोलियो में काफी पहले से मौजूद है और जबरदस्त बेनिफिट्स के साथ आता है। 

एयरटेल ट्रूली अनलिमिटिड प्लान्स (Airtel Truly Unlimited Plans) में शामिल यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। यानि कि लगभग 3 महीने की वैलिडिटी आपको इसमें मिल जाती है। इसे आप Airtel Thanks App या कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 666 रुपये में एक्टिवेट करवा सकते हैं। एयरटेल के किफायती प्रीपेड पैक्स में से एक यह रिचार्ज प्लान आपको डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा उपलब्ध करवाता है। डेली डेटा की लिमिट खत्म होने पर भी कनेक्टिविटी इसमें बनी रहती है लेकिन स्पीड 64kbps रह जाती है। इस प्लान की वैधता तक मिलने वाला कुल डेटा लाभ देखें तो यह 126GB इंटरनेट डेटा आपको देता है। 
Advertisement

इसके अलावा एयरटेल का यह अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान आपको रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी देता है। ये सब इसके बेसिक बेनिफिट्स हैं। लेकिन प्रीपेड पैक में आपको कई एडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं। इसमें यूजर को 3 महीने के लिए Disney+Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन पैकेज मिलता है। यानि कि मनोरंजन का भरपूर साथ इस पैक में आपको मिल रहा है। वर्तमान में चल रहे Ind vs Aus Live टेस्ट मैच का आनंद भी आप इस पैक के माध्यम से ले सकते हैं। यह तीन महीने के लिए Apollo 24|7 Circle का सब्सक्रिप्शन भी साथ लेकर आता है। 

इसके साथ आपको Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी इस प्लान के साथ शामिल है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.