Airtel का सबसे सस्ता 365 दिन वैलिडिटी वाला प्लान देता है 24GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग

Airtel के इस लॉन्ग वैलिडिटी प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इतना ही नहीं, इसमें इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा भी मौजूद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2024 08:30 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के सबसे सस्ते एनुअल वैलिडिटी प्लान की कीमत 1,999 रुपये है
  • इसमें यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलता है
  • इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा भी मौजूद है

Photo Credit: Unsplash/ NordWood Themes

Airtel ने हाल ही में अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों को बढ़ाया था। यह कदम कंपनी के अन्य प्रतिद्वंदियों - Jio और Vi द्वारा भी लिया उठाया गया था। एयरटेल के प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों पोर्टफोलियो के लगभग सभी प्लान्स की कीमत बढ़ी थी। पिछले कुछ समय में कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार भी किया है। ऐसे में हम यहां आपको कंपनी के एक ऐसे प्रीपेड रीचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो आपको लॉन्ग वैलिडिटी के साथ कई अन्य बेनिफिट भी देगा। इस Airtel प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ आपको पूरे साल भर बार-बार रीचार्ज कराने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और आप आराम से अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के साथ डेली फ्री डेटा के मजे ले सकते हैं। मजेदार बात यह है कि यह Airtel के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान है।
 

Airtel's cheapest 365 days validity prepaid recharge plan

वर्तमान में Airtel के पास उपलब्ध सबसे सस्ते एनुअल वैलिडिटी (Annual Validity) प्लान की कीमत 1,999 रुपये है। यह प्रीपेड रीचार्ज प्लान न केवल पूरे साल के लिए बार-बार रीचार्ज करने के झंझट को खत्म करता है, बल्कि आपको कुछ अच्छे बेनिफिट्स भी देता है। Airtel का 1,999 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस वैधता के दौरान यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलता है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि प्लान अधिक डेटा इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बिल्कुल नहीं बना है। हालांकि, ये दिन भर में इस्टैंट मैसेजिंग या ईमेल या ब्राउजिंग करने के लिए पर्याप्त होना चाहिए।

Airtel के इस लॉन्ग वैलिडिटी प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इतना ही नहीं, इसमें इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा भी मौजूद है।

1,999 रुपये के Airtel रीचार्ज प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी हैं, जैसे इस पैक से रीचार्ज करने वाले यूजर्स को Airtel Xstream में फ्री कंटेंट देखने का फायदा मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि इसमें Airtel Xstream का Premium सब्सक्रिप्शन मौजूद नहीं है, तो यूजर्स प्रीमियम (पेड) कंटेंट देखने में सक्षम नहीं होंगे। इसके अलावा, इस प्लान में Apollo 24|7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यहां आपको ध्यान रखना है कि यह केवल नए यूजर्स के लिए यदि आप यह सब्सक्रिप्शन पहले ले चुके हैं, तो आपको फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा। इसके अलावा, Wynk Music पर फ्री Hello Tunes का बेनिफिट भी मिलेगा, जिसमें यूजर प्रति माह एक ट्यून सेट कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.