Airtel ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर पा सकते हैं 20 प्रतिशत तक की छूट

Airtel ने अपने ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर के लिए नया ऑफर पेश किया है। एयरटेल ब्रॉडबैंड के नए ऑफर के मुताबिक, अगर सब्स्क्राइबर अपने प्लान के लिए 12 महीने का रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जून 2018 14:36 IST
ख़ास बातें
  • 12 महीने का भुगतान एक बार करने पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट
  • 6 महीने का भुगतान एक बार करने पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा
  • यह ऑफर दोनों ही सर्कल में उपलब्ध है
Airtel ने अपने ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर के लिए नया ऑफर पेश किया है। एयरटेल ब्रॉडबैंड के नए ऑफर के मुताबिक, अगर सब्स्क्राइबर अपने प्लान के लिए 12 महीने का रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, 6 महीने के रीचार्ज पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कंपनी का लेटेस्ट ऑफर ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर के लिए हर सर्कल में उपलब्ध है। माना जा रहा है कि कंपनी डिस्काउंट के ज़रिए मौज़ूदा सब्सक्राइबर को तो फायदा पहुंचाना ही चाहती है, साथ में नए सब्सक्राइबर को भी जोड़ने की कोशिश है। ऐसा रिलायंस जियो के जियो फाइबर फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवा को लॉन्च करने से पहले किया जा रहा है। जियो ब्रॉडबैंड के बारे में यूज़र को मात्र 1,000 रुपये में 100 एमबीपीएस ब्रॉडबैंड लाइन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और जियो टीवी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलने की खबर है। Airtel ब्रॉडबैंड सेवा में 300 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलती है। चुनिंदा प्लान अमेज़न प्राइम के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।

एयरटेल का 300 एमबीपीएस वाला प्लान 2,199 रुपये के मासिक शुल्क के साथ आता है। इसमें यूज़र को हाइ-स्पीड में 1200 जीबी डेटा मिलता है, साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा है। अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है। नए ऑफर के तहत, अगर यूज़र 12 महीने के लिए इस प्लान को चुनते हैं तो उन्हें प्रभावी तौर पर एक महीने का शुल्क 1,758 रुपये पड़ेगा। इसी प्लान के लिए 6 महीने का भी रीचार्ज कराया जा सकता है। इसमें हर महीने प्रभावी कीमत 1,866 रुपये होगी। यह ऑफर 899, 1,099 और 1,299 रुपये वाले मासिक प्लान के साथ भी उपलब्ध है। आप एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर अपनी सुविधा के अनुसार, एयरटेल ब्रॉडबैंड पर डिस्काउंट पा सकते हैं।
 

बता दें कि अलग-अलग सर्कल में एयरटेल ब्रॉडबैंड सेवा की कीमत अलग-अलग है। लेकिन डिस्काउंट प्रतिशत सारे सर्कल में एक समान है। इसका मतलब है कि एयरटेल के ग्राहक 12 महीने के लिए एक बार भुगतान करने पर 20 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। वहीं, 6 महीने वाला प्लान चुनने पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।

दूसरी तरफ, जानकारी सामने आई थी कि रिलायंस जियो जल्द ही अपने ब्रॉडबैंड सेवा को सभी के लिए उपलब्ध करा देगी। कंपनी की इस सेवा की कीमत 1,000 रुपये से कम होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ब्रॉडबैंड सेवा में यूज़र को 100 एमएबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी। इसके अलावा वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) फोन के ज़रिए अनलिमिटेड वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा मिलेगी, साथ में जियो टीवी ऐप का एक्सेस दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.