Airtel ने मोबाइल सब्सक्राइबर्स को जोड़ने के मामले में Jio, Vodafone Idea, BSNL को पछाड़ा

Airtel (एयरटेल) ने नवंबर 2020 में 43 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 जनवरी 2021 13:02 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल का कुल सब्सक्राइबर्स बेस नवंबर 2020 में 33.465 करोड़ हो गया है
  • Jio ने नवंबर महीने में 13 लाख मोबाइल यूजर्स को अपने साथ जोड़ा
  • BSNL ने इस दौरान 18,357 सब्सक्राइबर्स को खोया है

Airtel के मुकाबले Jio ने नवंबर महीने में 13 लाख मोबाइल यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है

Airtel (एयरटेल) ने नवंबर 2020 में 43 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों से इस बात का खुलासा हुआ है। एयरटेल ने इस दौरान नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ने के मामले में जियो (Jio), वोडाफोन आइडिया Vi (Vodafone Idea) और भारत संचार निगिम लिमिटेड (BSNL) को पीछे छोड़ दिया है। इस अवधि में जियो को छोड़ बाकी टेलीकॉम कंपनियों को सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ने के मामले में एयरटेल लगातार चौथे महीने टॉप स्पॉट पर रहा है। हालांकि नवंबर महीने में एयरटेल ने पिछले महीनों के मुकाबले अच्छी ग्रोथ से सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है।

Airtel ने नवंबर 30, 2020 को ट्राई के आंकड़ो के मुताबिक 43 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है। एयरटेल का कुल सब्सक्राइबर्स बेस नवंबर में 33.465 करोड़ हो गया है। कंपनी का कुल मार्केट शेयर 28.97 पर्सेंट है। अक्टूबर 2020 के मुकाबले कंपनी ने 1.3 पर्सेंट ग्रोथ हासिल की है।      
  
Airtel के मुकाबले Jio ने नवंबर महीने में 13 लाख मोबाइल यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है। कंपनी ने इस दौरान अक्टूबर के मुकाबले 0.48 पर्सेंट ग्रोथ हासिल की है। हालांकि जियो के कुल सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा  40.829 करोड़ हो गया है। वहीं कंपनी का मार्केट शेयर 35.34 पर्सेंट हो गया है। BSNL ने इस दौरान 18,357 सब्सक्राइबर्स को खोया है। वहीं वोडाफोन आइडिया को नवंबर में सबसे अधिक 28.9 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान उठाना पड़ा है। नवंबर 30, 2020 तक BSNL का मार्केट शेयर 10.3 पर्सेंट और वोडाफोन आइडिया का मार्केट शेयर 25.1 पर्सेंट है।    
         
TRAI के आंकड़ो के मुताबिक भारत में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या अक्टूबर में 115.181 करोड़ से बढ़कर नवंबर में 115.520 करोड़ हो गई है। ओवरऑल वायरलेस और वायर्ड सर्विस को मिलाकर जियो ने मैक्सिमम मार्केट शेयर हासिल कर रखा है। कंपनी का मार्केट शेयर 55.27 पर्सेंट है।  
  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Jio, Vodafone Idea, BSNL, 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.