मेड इन इंडिया 5G टेक्नोलॉजी के लिए Airtel ने मिलाया Tata Group के साथ हाथ

Airtel और Tata Group / TCS ने भारत में 5G तकनीक के विकास के लिए हाथ मिलाया है। Airtel ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस साझेदारी की घोषणा की है।

मेड इन इंडिया 5G टेक्नोलॉजी के लिए Airtel ने मिलाया Tata Group के साथ हाथ

Airtel ने पिछले हफ्ते Gurugram में अपना 5G ट्रायल शुरू किया है

ख़ास बातें
  • Airtel ने 5G सॉल्यूशन के लिए TCS के साथ साझेदारी की है
  • TCS बना रही है 3GPP और O-RAN दोनों स्टैंडर्ड के लिए एंड-टू-एंड सॉल्यूशन
  • पिछले हफ्ते एयरटेल ने 5G ट्रायल की प्रक्रिया गुरूग्राम में शुरू की थी
विज्ञापन
एयरटेल और टाटा ग्रुप ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि दोनों कंपनियां साथ मिलकर भारत के लिए 5G नेटवर्क सॉल्यूशन देश में ही विकसित करेंगी, जिसका मतलब है कि भारत में एयरटेल मेड इन इंडिया 5जी टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही है। बता दें कि ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां अन्य हार्डवेयर और टेक्नोलॉजी कंपनियों की तकनीकों के जरिए अपना नेटवर्क स्थापित करती है। जैसे Jio ने अपने 5G ट्रायल के लिए Samsung, Ericsson और Nokia के साथ हाथ मिलाया है। हालांकि, जियो ने भी अपनी खुद की तकनीक लाने की बात कही है। वहीं, प्रतीत होता है कि Airtel अपने 5G नेटवर्क को पूरी तरह से देसी रखना चाहती है। टाटा ग्रुप (Tata Group) ने ओ-आरएएन (O-RAN) तकनीक पर आधारित रेडियो और NSA/SA कोर विकसित किया है। यह तकनीक जनवरी 2022 से कमर्शियल इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

Airtel और Tata Group / TCS ने भारत में 5G तकनीक के विकास के लिए हाथ मिलाया है। Airtel ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस साझेदारी की घोषणा की है। TCS ने ओ-आरएएन (O-RAN) तकनीक पर आधारित रेडियो और NSA/SA कोर विकसित किया है, जिसे कंपनी जनवरी 2022 से कमर्शियल इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराएगी और Airtel इस तकनीक का इस्तेमाल कर अपना 5G नेटवर्क रिलीज़ करेगी। जैसा कि ज्यादातर नेटवर्क टेक्नोलॉजी के साथ किया जाता है, नई तकनीक को पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जाएगा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 3GPP और O-RAN दोनों स्टैंडर्ड के लिए एंड-टू-एंड सॉल्यूशन लाने में मदद करती है।
 

एक प्रेस स्टेटमेंट के जरिए भारत और दक्षिण एशिया के लिए Bharati Airtel के MD और CEO गोपाल विट्टल ने कहा, (अनुवादित) "भारत को 5G और इससे जुड़ी अन्य टेक्नोलॉजी के लिए एक ग्लोबल केंद्र बनाने के लिए टाटा ग्रुप के साथ जुड़कर हमें खुशी हो रही है। अपने विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के साथ अत्याधुनिक सॉल्यूशन व एप्लीकेशन बनाने के लिए भारत दुनिया के लिए पूरी तरह से सक्षम है। इससे भारत को एक इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन बनने में काफी मदद मिलेगी।"

पिछले हफ्ते भारती एयरटेल ने 5जी ट्रायल नेटवर्क की प्रक्रिया गुरूग्राम में शुरू की थी। एयरटेल के 5G नेटवर्क की मैक्सिमम स्पीड 1Gbps है। जिस साइट पर फिलहाल ट्रायल चल रहा है, वह 3500MHz बैंड पर काम कर रही है। इस साल की शुरुआत में एयरटेल ने 1800MHz बैंड में लिब्रलाइज़ स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करते 5जी का डेमोन्ट्रेशन किया था। Airtel का 5G नेटवर्क फिलहाल गुरुग्राम के साइबर हब में लाइव किया गया है। हालांकि, इस टेस्टिंग को कंपनी ने Ericsson की साझेदारी के साथ शूरू किया है।

फिलहाल, Airtel के ग्राहकों को ट्रायल के दौरान 5G नेटवर्क का अनुभव प्राप्त नहीं होगा, भले ही उनके पास 5G सक्षम स्मार्टफोन हो, क्योंकि सरकार ने फिलहाल इसे ग्राहकों के साथ टेस्टिंग की अनुमति नहीं दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, 5G, airtel 5g, Airtel 5G Trials, Tata Group, Airtel Tata Group, TCS
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »