एयरटेल 100 रुपये में दे रही है 10 जीबी 4जी डेटा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 22 फरवरी 2017 16:51 IST
ख़ास बातें
  • पोस्टपेड ग्राहकों को 100 रुपये में अतिरिक्त 10 जीबी डेटा दिए जाने की खबर
  • फैसले को रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान से जोड़ कर देखा जा रहा है
  • 4जी डेटा पाने के लिए ग्राहक के पास 4जी स्मार्टफोन होना ज़रूरी है
खबर है कि एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 100 रुपये में अतिरिक्त 10 जीबी 3जी या 4जी डेटा दे रही है। कंपनी के इस फैसले को रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान से जोड़ कर देखा जा रहा है जिसकी घोषणा मंगलवार को की गई थी।

रिलांयस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने मंगलवार को जियो के प्लान और ऑफर के संबंध में अहम जानकारियां दी। बताया गया है कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहकों को किफायती कीमत में ढेर सारी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, एयरटेल के इस ऑफर का मतलब है कि पोस्टपेड ग्राहक मात्र 100 रुपये में अतिरिक्त डेटा पा सकेंगे। बता दें कि 100 रुपये में अतिरिक्त 10 जीबी 4जी डेटा पाने के लिए ग्राहक के पास 4जी स्मार्टफोन होना ज़रूरी है।
Advertisement

जिन सर्किल (22) में एयरटेल की 4जी सेवाएं हैं, वहां के ग्राहकों को 4जी डेटा मिलेगा। अन्य सर्किल में 3जी डेटा दिया जाएगा। एयरटेल के अन्य ऑफर की तरह इस 'सरप्राइज़ ऑफर' को मायएयरटेल ऐप के ज़रिए पाना होगा। 10 जीबी डेटा की वैधता 28 दिनों की होगी।

इस ऑफर के बारे में सबसे पहले जानकारी इंडिया टुडे टेक द्वारा दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरप्राइज़ ऑफर का फायदा पाने के लिए पोस्टपेड ग्राहकों के पास पहले से इंटरनेट पैकेज का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। अफसोस की बात यह है कि अभी यह ऑफर हर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नहीं उपलब्ध है। इस संबंध में गैजेट्स 360 ने एयरटेल से जानकारी मांगी है।
Advertisement

यह पहला मौका नहीं है जब एयरटेल ने कम कीमत में ज़्यादा डेटा वाला ऑफर निकाला है। इससे पहले एयरटेल के ग्राहक 259 रुपये में 10 जीबी डेटा पा सकते थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Relaince Jio, Jio Data, Airtel Data
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.