Vivo Pad 4 Pro टैबलेट में होगी 12000mAh बैटरी, Dimensity चिप! लीक में खुलासा

टैबलेट 12000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2024 12:12 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में रेगुलर साइज का कस्टम डिजाइन डिस्प्ले मिल सकता है
  • कंपनी Dimensity 9400 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है।
  • टैबलेट 12000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo Pad 3 Pro टैबलेट MediaTek Dimensity 9300 SoC से लैस है।

Vivo Pad 4 Pro टैबलेट के बारे में लीक्स आने शुरू हो गए हैं। Vivo ने साल की शुरुआत में Vivo Pad 3 और Pad 3 Pro टैबलेट मार्केट में उतारे थे। अब इसके सक्सेसर की चर्चा शुरू हो गई है जो कि कुछ समय में कंपनी मार्केट में पेश करने की घोषणा कर सकती है। Vivo Pad 3 में Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया गया है और Vivo Pad 3 Pro में Dimensity 9300 चिपसेट दिया गया है। आइए जानते हैं कैसे होंगे Vivo Pad 4 Pro टैबलेट के संभावित स्पेसिफिकेशंस। 

Vivo Pad 4 Pro टैबलेट को लेकर स्पेसिफिकेशंस की चर्चा शुरू हो गई है। Pad 4 Pro टैबलेट के डिटेल्स टिप्स्टर Digital Chat Station द्वारा शेयर किए गए हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, टैबलेट में रेगुलर साइज का कस्टम डिजाइन डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। संभावित रूप से यह 13 इंच LCD पैनल से लैस होगा। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है।  
Advertisement

टैबलेट में कंपनी Dimensity 9400 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। डिवाइस में विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है। इसमें 11,790mAh की बैटरी कंपनी दे सकती है। यानी मोटे तौर पर टैबलेट 12000mAh बैटरी के साथ प्रोमोट किया जा सकता है। इसके अलावा अभी इस टैबलेट को लेकर टिप्स्टर ने अन्य डिटेल्स का जिक्र नहीं किया है। साथ ही टैबलेट की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में भी कोई संकेत नहीं दिया है। 
 

Vivo Pad 3 Pro Specifications

Vivo के Pad 3 Pro टैबलेट में 13-इंच डिस्प्ले है। यह 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 900 nits का पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 9300 SoC है। इसमें रियर में 13-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
Advertisement

डिवाइस में 16GB तक LPDDR5 रैम और 512GB UFS 4 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। यह Android-बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। टैबलेट में 3D पैनोरेमिक साउंड के साथ आठ-स्पीकर्स का सिस्टम मिलता है। वीवो के Pad 3 Pro के साथ Vivo Pencil 2 और कीबोर्ड सपोर्ट भी मिलता है।

टैबलेट में 11,500mAh की बैटरी है, और 66W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें हीटिंग को कम से कम रखने के लिए वेपर कूलिंग चेंबर भी दिया गया है। यह WiFi-7 और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और इसमें NFC सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

13.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9300 SoC

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2064x3096 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

11500 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.