Tecno MegaPad 10 और MegaPad 11 टैबलेट 4GB रैम, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च से पहले लीक!

Tecno MegaPad 10 और Megapad 11 टैबलेट लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं।

Tecno MegaPad 10 और MegaPad 11 टैबलेट 4GB रैम, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च से पहले लीक!

Photo Credit: GizmoChina

Tecno जल्द ही अपने नए टैबलेट लॉन्च करने वाली है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ आने वाला है।
  • इसमें 7000mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन
Tecno जल्द ही टैबलेट सेग्मेंट में अपनी पहली पेशकश करने वाली है। कंपनी अपने नए टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। ये टैबलेट MegaPad 10 और Megapad 11 होंगे जो लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। मेगापैड 10 के स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ आने वाला है। इसमें 7000mAh की बैटरी होगी। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Tecno MegaPad 10 और Megapad 11 टैबलेट लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। कंपनी के ये पहले टैबलेट होंगे। गिजमोचाइना की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Tecno MegaPad 10 का मॉडल नम्बर T1001 होगा जबकि MegaPad 11 का मॉडल नम्बर T1101 होगा। Tecno MegaPad 10 के कलर वेरिएंट्स का खुलासा भी यहां किया गया है। यह डिवाइस Gold और Grey कलर्स में लॉन्च हो सकता है। इसमें MediaTek Helio G80 चिपसेट बताया गया है। 

जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 10.1 इंच का डिस्प्ले है। जो कि 800 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ होगा। यानी टैबलेट में HD प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 149 PPI बताई गई है। यह टैबलेट 7000mAh बैटरी के साथ आने वाला है। यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। टैबलेट में Android 14 OS होगा। इसमें 4 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

Tecno MegaPad के कैमरा की बात करें तो रियर में इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके साथ में LED फ्लैश भी होगा। फ्रंट साइड में टैबलेट 5 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा। यहां पर फ्लैश सपोर्ट नहीं बताया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi/LTE–4G का सपोर्ट भी होगा। इसके अलावा इसमें डुअल स्पीकर, Bluetooth 5.1, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। डिवाइस के डाइमेंशन 10 240.7 x 159.5 x 7.35 mm बताए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »