Tecno Spark 30 5G 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जल्द होगा लॉन्च! ऐसा होगा डिजाइन

Tecno Spark 30 5G को FCC सर्टिफिकेशन मिला है। वेबसाइट पर फोन को मॉडल नंबर KL8 और 2ADYY-KL8 FCC ID के साथ लिस्ट किया गया है।

Tecno Spark 30 5G 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जल्द होगा लॉन्च! ऐसा होगा डिजाइन

Photo Credit: Tecno

अपकमिंग Spark 30 5G मौजूदा Tecno Spark 20 का सक्सेसर हो सकता है

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 30 5G को FCC सर्टिफिकेशन मिला है
  • कथित Spark 30 5G में एक गोलाकार आकार का कैमरा मॉड्यूल दिखाई देगा
  • आइलैंड में 4 रिंग दिखाई दे रही हैं, जिनमें से एक LED फ्लैश प्रतीत होता है
विज्ञापन
Tecno कथित तौर पर Spark 30 5G स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में FCC डेटाबेस में एक Tecno स्मार्टफोन को लिस्टेड देखा गया है, जिसके Spark 30 5G होने की संभावना है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर KL8 के साथ लिस्टेड इस फोन के डिजाइन का अंदाजा भी मिलता है। अपकमिंग स्मार्टफोन Spark 20 का सक्सेसर हो सकता है। रिपोर्ट इस फोन के कुछ सपेसिफिकेशन्स की जानकारी भी देती है।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Tecno Spark 30 5G को FCC सर्टिफिकेशन मिला है। वेबसाइट पर फोन को मॉडल नंबर KL8 और 2ADYY-KL8 FCC ID के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें फोन के लेबल लोकेशन की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिससे स्मार्टफोन के डिजाइन का अंदाजा भी मिलता है। कथित Spark 30 5G में एक गोलाकार आकार का कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। हालांकि, यहां मॉड्यूल के किराने कर्व्ड हैं। आइलैंड में चार रिंग दिखाई दे रही हैं, जिनमें से एक LED फ्लैश प्रतीत होता है।  इसमें पावर और वॉल्यूम रॉकर्स दाईं ओर दिखाई देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि फिंगरप्रिंट स्कैनर पावर बटन पर ही मौजूद होगा। 

रिपोर्ट में शेयर किए गए सर्टिफिकेशन स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि मॉडल नंबर KL8 Spark 30 5G से जुड़ा है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की संभावना है। फोन को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ टेस्ट किया गया है। डिवाइस का माप 165 x 76 x 8 mm हो सकता है। FCC सर्टिफिकेशन में 5G शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

फिलहाल इसके अलावा लिस्टिंग में स्मार्टफोन को लेकर कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, सर्टिफिकेशन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग फोन जल्द लॉन्च हो सकता है।

यह Tecno Spark 20 का सक्सेसर हो सकता, जिसे 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले, MediaTek Helio G85 प्रोसेसर, 50-मेगापिक्सल मेन रियर सेंसर और 5,000mAh के साथ लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  2. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  3. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  4. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  5. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  6. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  7. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  8. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  9. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  10. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »