Samsung Galaxy Tab A7 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, Samsung India पर सपोर्ट पेज लाइव

Samsung Galaxy Tab A7 को पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी ने Life Unstoppable वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 15 सितंबर 2020 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A7 में मिलेगी 10.4 इंच स्क्रीन
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 की शुरुआती कीमत 20,500 रुपये हो सकती है
  • पेज पर गैलेक्सी टैब ए7 का मॉडल नंबर SM-T500 और SM-T505 है

लीक के अनुसार, Samsung Galaxy Tab A7 दमदार बैटरी और क्वाड स्पीकर सेटअप से लैस होगा

Samsung Galaxy Tab A7 भारत में जल्द दस्तक दे सकता है। दरअसल, यह अंदाजा इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि हाल ही में Samsung India वेबसाइट पर टैबलेट का सपोर्ट पेज लाइव किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, टैबलेट Wi-Fi-only और LTE वेरिएंट्स के साथ आएगा। टैबलेट का मॉडल नंबर SM-T500 और SM-T505 है। आपको बता दें, गैलेक्सी टैब ए7 को Samsung द्वारा पिछले हफ्ते ही पेश किया गया था और अब सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लाइव हुए पेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही यह टैबलेट भारत में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यह टैब 10.4 इंच स्क्रीन, दमदार बैटरी और क्वाड स्पीकर सेटअप से लैस है, जिसमें Dolby Atmos टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मौजूद है।

Samsung India पर लाइव हुए सपोर्ट पेज के मुताबिक, Galaxy Tab A7 का मॉडल नंबर SM-T500 और SM-T505 है। हालांकि, इस पेज पर टैबलेट के अन्य जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया गया है और न ही यह बताया गया है कि इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 को इससे पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी ने Life Unstoppable वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 के सपोर्ट पेज की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई थी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Tab A7 features (expected)

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 में 10.4 इंच स्क्रीन फीचर की जाएगी, जो कि प्रीमियम मेटल फिनिश के साथ सिमेट्रिकल बेजल्स के अंदर प्लेस की जाएगी। यह 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया जाएगा, जो कि  Dolby Atmos टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे।  

Samsung ने इसके अलावा टैबलेट के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक में सामने आया है कि यह टैबलेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ Adreno 610 GPU से लैस होगा। यह एंड्रॉयड 10 आधारित One UI पर काम करेगा। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में मालूम चला था कि गैलेक्सी टैब ए7 3 जीबी रैम और 240 पीपीआई स्क्रीन पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगा।
 

Samsung Galaxy Tab A7 price (expected)

सैमसंग ने फिलहाल गैलेक्सी टैब ए7 की कीमत को लेकर भी कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सामने आ चुकी रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 की कीमत 235 यूरो (लगभग 20,500 रुपये) होगी, यह कीमत इसके 32 जीबी स्टोरेज (वाई-फाई एडिशन) के लिए होगी। जबकि 32 जीबी Samsung Galaxy Tab A7 (एलटीई एडिशन) की कीमत 293 यूरो (लगभग 25,600 रुपये) होगी। इसके अलावा, 64 जीबी वाई-फाई और एलटीई वेरिएंट की कीमत क्रमशः 266 यूरो (लगभग 23,200 रुपये) और 323 यूरो (लगभग 28,200 रुपये) होगी। माना जा रहा है कि टैबलेट की भारतीय कीमत यूरोपियन कीमत के ही आसपास होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.