Samsung Galaxy Tab A7 टैबलेट को लेकर मिली ये अहम जानकारियां

डच रिटेलर Centralpoint ने Samsung Galaxy Tab A7 को 235 यूरो (लगभग 20,500 रुपये) में लिस्ट किया है। यह कीमत इसके 32 जीबी स्टोरेज (वाई-फाई एडिशन) के लिए होगी। इसके कुछ अन्य वेरिएंट्स भी हैं।

Samsung Galaxy Tab A7 टैबलेट को लेकर मिली ये अहम जानकारियां

Samsung Galaxy Tab A7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट शामिल हो सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A7 10.4 की कीमत हुई लीक
  • टैबलेट 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में आ सकता है
  • वाई-फाई और एलटीई दोनों एडिशन में लॉन्च होगा नया गैलेक्सी टैबलेट
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A7 10.4 जल्द ही लॉन्च होने वाला है और एक डच रिटेलर ने आधिकारिक लॉन्च से पहले ही कीमतों को लीक कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 एक बजट टैबलेट है और हाल ही में Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग के जरिए लीक हुआ था। जबकि पिछले लीक में गैलेक्सी टैब ए7 के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन का पता चला था। अब डच रिटेलर ने आगामी टैबलेट की कीमत को लीक कर दिया है। रिटेलर ने यह भी दावा किया है कि यह डिवाइस 11 सितंबर को स्टॉक में आ जाएगा।
 

Samsung Galaxy Tab A7 price (leaked)

डच रिटेलर Centralpoint ने सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 को 235 यूरो (लगभग 20,500 रुपये) में लिस्ट किया है। यह कीमत इसके 32 जीबी स्टोरेज (वाई-फाई एडिशन) के लिए होगी, जबकि 32 जीबी Samsung Galaxy Tab A7 (एलटीई एडिशन) को 293 यूरो (लगभग 25,600 रुपये) में लिस्ट किया गया है। रिटेलर ने 64 जीबी वाई-फाई और एलटीई वेरिएंट को भी क्रमशः 266 यूरो (लगभग 23,200 रुपये) और 323 यूरो (लगभग 28,200 रुपये) में लिस्ट किया है। इन लिस्टिंग में यह भी उल्लेख है कि ये सैमसंग टैबलेट 11 सितंबर 2020 से स्टॉक में होंगे। लिस्ट को पहली बार डच साइट GalaxyClub द्वारा देखा गया था।
 

Samsung Galaxy Tab A7 specification (expected)

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 एक बार Google Play कॉन्सोल के जरिए लीक किया जा चुका है, जो डिवाइस के मुख्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन का खुलासा करता है। पिछले लीक के अनुसार, Galaxy Tab A7 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आने के लिए कहा गया है। यह 1200x2000 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन वाले 10.4 इंच के डिस्प्ले से लैस आएगा। इस टैबलेट में स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है, जैसा कि इसकी गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था। गीकबेंच 5 में, टैबलेट सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 317 और 1358 स्कोर हासिल करने में कामयाब रहा। यह एंड्रॉइड 10 पर काम करेगा। हम इसके OneUI पर चलने की उम्मीद कर रहे हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »