Samsung Galaxy View 2 में है 12,000 एमएएच की बैटरी, जानें इसके फीचर्स

Samsung Galaxy View 2: सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 को लॉन्च कर दिया गया है, आइए अब आपको Samsung ब्रांड के इस नए टैबलेट के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2019 10:53 IST
ख़ास बातें
  • 17.3 इंच डिस्प्ले, 12,000 एमएएच बैटरी से लैस है यह टैबलेट
  • Samsung Galaxy View 2 की कीमत है 740 डॉलर
  • एक्सीनॉस 7884 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है Galaxy View 2

Samsung Galaxy View 2 में है 12,000 एमएएच की बैटरी, जानें इसके फीचर्स

यूएस की टेलीकॉम कंपनी AT&T ने आधिकारिक तौर पर Samsung Galaxy View 2 से पर्दा उठा दिया है और साथ ही इसकी कीमत और रिलीज़ डेट को भी कंफर्म कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 में 17.3 इंच डिस्प्ले, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल वेब कैमरा और 12,000 एमएएच की बैटरी है। Samsung Galaxy View 2 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बेचा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 एलटीई सपोर्ट, अपग्रेड स्पेसिफिकेशन, क्वाड स्पीकर्स और नए किकस्टैंड डिजाइन के साथ फिलहाल यूएस में लॉन्च किया गया है। इसमें बेहतर साउंड आउटपुट के लिए क्वाड-स्पीकर्स हैं डॉल्बी एटमॉस साउंट तकनीक सपोर्ट के साथ।
 

Samsung Galaxy View 2 की कीमत

यूएस में सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 की कीमत 740 डॉलर (लगभग 51,900 रुपये) है और यह आज से ऑफलाइन और ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर सैमसंग (Samsung) अपने इस लेटेस्ट टैबलेट को इंटरनेशनल मार्केट में कब उतारेगी। Galaxy View 2 की कीमत और रिलीज़ डेट को पहले Droid Life ने रिपोर्ट किया था और AT&T ने Engadget को कंफर्म किया था।
 

Samsung Galaxy View 2 फीचर्स

AT&T की टीज़र वीडियो में सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 डिस्प्ले के सभी साइड में बॉर्डर नज़र आ रहा है। Galaxy View 2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 17.3 इंच फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले और एक्सीनॉस 7884 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। टैबलेट में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए  5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट में जान फूंकने के लिए 12,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इसके अलावा इसमें DirecTV Now स्ट्रीमिंग का एक्सेस मिलता है। यह टैबलेट एलटीई सपोर्ट से लैस है। Samsung Galaxy View 2 की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 263.3x417.068x 17.2 मिलीमीटर है। सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 के स्पेसिफिकेशन जानने के लिए AT&T द्वारा जारी टीज़र वीडियो को देख सकते हैं।


याद करा दें कि Samsung Galaxy View टैबलेट को अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया गया था, इसमें 18.6 इंच डिस्प्ले, डुअल 4 वाट स्पीकर्स और 5,700 एमएएच की बैटरी दी गई थी।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

17.30 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

12000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल, ये है बेहतर तरीका
  2. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.