Samsung Galaxy Tab S7+ लॉन्च हो सकता है 5 अगस्त को, स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung ने ऐलान किया था कि उनका Galaxy Unpacked इवेंट 5 अगस्त को आयोजित होगा। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। दर्शक इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम Samsung Global Newsroom और Samsung.com पर देख सकेंगे।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 10 जुलाई 2020 16:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S7+ हो सकता है 5 अगस्त को लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ में हो सकता है स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ में मौजूद हो सकता है डुअल रियर कैमरा

Samsung Galaxy Tab S7+ की बैटरी होगी 10,090mAh की

Samsung इस साल दो फ्लैगशिप टैबलेट्स लॉन्च कर सकती है, जो SamGalaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ होंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इन दोनों ही टैबलेट्स को 5 अगस्त को ऑनलाइन आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकती है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ के कुछ स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनके अनुसार यह टैबलेट हाल ही में लॉन्च हुए स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस वर्चुअल इवेंट के दौरान Galaxy Note 20 सीरीज़ स्मार्टफोन से भी पर्दा उठा सकती है।

SamMobile रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Tab S7+ स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.1 गीगाहर्ट्ज़ होगी। दावा किया गया है कि यह रेगुलर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक पावर बूस्टर ऑफर करता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ को लेकर कहा जा रहा है कि यह दो मैमोरी वेरिएंट में आ सकता है। एक 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। डिस्प्ले की बात करें, तो गैलेक्सी टैब एस7+ में एमोलेड स्क्रीन दी जाएगी जिसका रिजॉल्यूशन 2,800x1,752 पिक्सल होगा। डिस्प्ले में एस पेन और बिल्ट-इन ब्लूटूथ का भी सपोर्ट मौजूद होगा।

इसके पिछले वर्ज़न Galaxy Tab S6 की तरह ही गैलेक्सी टैब एस7+  में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी के लिए इस टैब में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा आगामी डिवाइस एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.5 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा। बैटरी की बात करें, तो इसकी बैटरी 10,090mAh की होगी।
Advertisement

हफ्ते की शुरुआत में Samsung ने ऐलान किया था कि उनका Galaxy Unpacked इवेंट 5 अगस्त को आयोजित होगा। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। दर्शक इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम Samsung Global Newsroom और Samsung.com पर देख सकेंगे। इवेंट में कंपनी अपनी Galaxy Note 20 सीरीज़ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इस Samsung Galaxy Z Flip के 5G वेरिएंट को भी पेश किया जा सकता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.