Samsung Galaxy Tab A8 10.5 के फीचर्स आए सामने! लॉन्‍च भी नजदीक

टैब को 7,040mAh की बैटरी के साथ पैक किया जाएगा और यह क्वाड-स्पीकर सिस्टम से लैस होगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2021 16:56 IST
ख़ास बातें
  • एक रिपोर्ट ने Galaxy Tab A8 10.5 के स्पेक्स शेयर किए हैं
  • Galaxy Tab A8 10.5 में 10.50 इंच की LCD स्क्रीन मिल सकती है
  • यह 32GB, 64GB या 128GB स्टोरेज ऑप्‍शंस में आ सकता है

Galaxy Tab A8 10.5 में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। बैक साइड में बिना फ्लैश के 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

कोरोना काल में लोगों की जरूरतें तेजी से बदली हैं, खासतौर पर बच्‍चों की ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर पैरंट्स फ‍िक्रमंद हैं। इसने मार्केट में टैबलेट Tablet की मांग बढ़ा दी है। 10 से 15 हजार रुपये के बीच एक सेगमेंट तेजी से उभर रहा है, जहां कंपनियां नए प्रोडक्‍ट्स ला रही हैं। सैमसंग ने इसी साल जून में Galaxy Tab A7 Lite को इंडिया में 10 से 15 हजार रुपये के सेगमेंट में उतारा था। कहा जा रहा है क‍ि कंपनी जल्‍द एक और गैलेक्‍सी टैब लॉन्‍च करने की तैयारी में है। सैमसंग के इस कथित मिड-रेंज टैबलेट को Galaxy Tab A8 10.5 कहा जा रहा है। एक ताजा रिपोर्ट ने टैबलेट के रेंडर्स और स्पेक्स का खुलासा किया है। 

Winfuture.de की एक रिपोर्ट ने Galaxy Tab A8 10.5 के स्पेक्स और आधिकारिक रेंडरर्स शेयर किए हैं। नए लीक से पता चलता है कि टैबलेट को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। 
Advertisement
 

सैमसंग Galaxy Tab A8 10.5 के अनुमानित स्‍पेसि‍फ‍िकेशंस 

Galaxy Tab A8 10.5 में 10.50 इंच की LCD स्क्रीन होने की बात कही जा रही है, जो 1920x1200 पिक्सल का रेजॉलूशन और 16:10 का एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो देती है। इस टैब में Unisoc T618 प्रोसेसर होने का दावा है, जिसे 3 GB  और 4 GB रैम से लैस किया जाएगा। 

Tab A8 10.5 के 32GB, 64GB या 128GB स्टोरेज ऑप्‍शंस में आने की संभावना है। एसडी कार्ड का स्‍लॉट भी दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस टैब को 7,040mAh की बैटरी के साथ पैक किया जाएगा। यह टैबलेट क्वाड-स्पीकर सिस्टम से लैस होगा।
Advertisement

Galaxy Tab A8 10.5 में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। बैक साइड में बिना फ्लैश के 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। टैब के एंड्रॉयड 11 OS पर चलने की संभावना है।
 

सैमसंग Galaxy Tab A8 10.5 की अनुमानित कीमत 

Galaxy Tab A8 10.5 के कई वर्जनों में आने की उम्‍मीद है। इनमें कुछ LTE सपोर्ट के साथ आएंगे, जबकि कुछ में सिर्फ WiFi सपोर्ट होगा। इसकी कीमत कम से कम 230 यूरो (19,708 रुपये) हो सकती है। यह सिल्‍वर, ग्रे, रोज और पिंक जैसे कई कलर्स में आ सकता है। एक डीलर के जरिए सामने आई अपुष्ट जानकारी से पता चलता है कि Tab A8 10.5 नए साल में खरीदने के लिए उपलब्‍ध होगा।  
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1024x768 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.