Redmi Pad SE 8.7 4G टैबलेट लॉन्च से पहले आया BIS पर नजर, मिलेगी 8.7 इंच डिस्प्ले

Redmi Pad SE में 11 इंच की 8 बिट LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जून 2024 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad SE 8.7 4G नाम के एक नए टैबलेट पर काम कर रहा है।
  • Redmi Pad 8.7 SE 4G टैबलेट BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है।
  • Redmi Pad 8.7 SE 4G में 8.7 इंच की डिस्प्ले होगी।

Redmi Pad SE में 11 इंच की 8 बिट LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi कथित तौर पर Redmi Pad SE 8.7 4G नाम के एक नए टैबलेट पर काम कर रहा है। हाल ही में टैबलेट की एक लाइव फोटो भी नजर आई थी। अब मॉडल नंबर 24076RP19I के साथ Redmi Pad 8.7 SE 4G टैबलेट BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च का सुझाव मिलता है।

Redmi Pad 8.7 SE 4G उसी मॉडल नंबर के तहत IMEI डाटाबेस में भी नजर आया। हालांकि, BIS सर्टिफिकेशन पर ज्यादा जानकारी प्रदान नहीं की गई है, अन्य सर्टिफिकेशन पर काफी कुछ पता चला है। FCC (फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन) सर्टिफिकेशन के अनुसार, टैबलेट Xiaomi के Hyper OS 1.0 पर चलेगा। यह ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4जी एलटीई का सपोर्ट करेगा। इसमें एक एफएम रिसीवर भी शामिल होगा। डिवाइस को सिंगापुर के IMDA डाटाबेस में भी लिस्टेड किया गया था, जिससे पता चलता है कि ग्लोबल लॉन्च नजदीक है।

टैबलेट के नाम से पता चला है कि इसमें 8.7 इंच की डिस्प्ले होगी। Redmi Pad SE सितंबर 2023 में चीन में और अप्रैल 2024 में भारत में लॉन्च हुआ था उसमें 11 इंच की डिस्प्ले है। ऐसे में ध्यान देते हुए ऐसा लगता है कि यह मॉडल Redmi Pad SE का ज्यादा किफायती वर्जन हो सकता है। Redmi Pad 8.7 SE 4G के अन्य स्पेसिफिकेशंस और ऑफिशियल रिलीज की तारीख की घोषणा होना अभी बाकि है। यह Redmi Pad SE  के स्पेसिफिकेशन देखे पर यह उम्मीद कर कते हैं कि आगामी मॉडल में क्या मिलेगा।


Redmi Pad SE Specifications


Redmi Pad SE में 11 इंच की 8 बिट LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज के मामले में इस टैबलेट में 4GB, 6GB या 8GB LPDDR4X RAM के साथ में 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज ऑप्शन है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड MIUI पर चलता है। इस टैबलेट में AI फेस अनलॉक है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 प्रदान करता है। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की लंबाई 255.53 मिमी, चौड़ाई 167.08 मिमी, मोटाई 7.36 मिमी और वजन 478 ग्राम है। टैबलेट में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 28 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। बैटरी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस ट्यूनिंग और हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Metal build and slim design
  • Very good battery life
  • Quad speakers with Dolby Atmos
  • Good 90Hz display
  • Android 14-based HyperOS
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak chipset
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Pad SE, Redmi Pad SE Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  3. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  3. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  4. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  5. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  7. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  9. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  10. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.