Redmi Pad SE 8.7 4G टैबलेट को मिला IMDA सर्टिफिकेशन, जल्द होगा लॉन्च!

टैबलेट में 8.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 

Redmi Pad SE 8.7 4G टैबलेट को मिला IMDA सर्टिफिकेशन, जल्द होगा लॉन्च!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Pad SE में 11 इंच का FHD+ डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • यह टैबलेट IMDA डेटाबेस में नजर आया है।
  • टैबलेट में 8.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • टैबलेट अब जल्द लॉन्च हो सकता है।
विज्ञापन
Redmi की ओर से अगला टैबलेट Redmi Pad SE 8.7 4G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह टैबलेट अफवाहों में आना शुरू हो गया है। अब इस टैबलेट को एक लेटेस्ट सर्टिफिकेशन मिला है जिससे पता चलता है कि यह लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। सर्टिफिकेशन में इसके बारे में क्या कुछ बताया गया है, आइए एक नजर इस पर डालते हैं। 

Redmi Pad SE 8.7 4G शाओमी की ओर से नया टैबलेट लॉन्च संभावित है। यह टैबलेट IMDA डेटाबेस में नजर आया है। यहां पर इसका मॉडल नम्बर 24076RP19G बताया गया है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले इस टैबलेट को लेकर एक और लीक सामने आ चुका है। अब IMDA में जो मॉडल नम्बर नजर आया है, वह इससे पहले आए लीक में भी समान बताया गया है। यानी कि टैबलेट अब जल्द लॉन्च हो सकता है। 

हालांकि यहां पर टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन कहा गया है कि टैबलेट में अबकी बार कनेक्टिविटी के लिए ज्यादा ऑप्शन होंगे। यह अपकमिंग टैबलेट मोबाइल डेटा कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा। फीचर्स के बारे में बात करें तो यह Redmi Pad SE के जैसे स्पेसिफिकेशंस कैरी कर सकता है जिसे कंपनी मार्केट में उतार चुकी है। Redmi Pad SE में 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया था जबकि इस टैबलेट में 8.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 

Redmi Pad SE के स्पेसिफिकेशंस अपकमिंग टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस का अनुमान दे सकते हैं। Redmi Pad SE में 11 इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1200 पिक्सल है। इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस है और 90Hz रिफ्रेश रेट है। टैबलेट Qualcomm Snapdragon 680 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ आता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU है। 

टैबलेट में 4GB/6GB/8GB LPDDR4x RAM और 128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड MIUI 14 कस्टम स्किन आउट ऑफ बॉक्स पर चलता है। टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Metal build and slim design
  • Very good battery life
  • Quad speakers with Dolby Atmos
  • Good 90Hz display
  • Android 14-based HyperOS
  • कमियां
  • Slow charging
  • Weak chipset
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 680
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Pad SE, Redmi Pad SE Specifications
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »