4GB रैम के साथ Redmi Pad SE 4G टैबलेट भारत में लॉन्‍च, दाम हैं किफायती! जानें पूरी डिटेल

Redmi Pad SE 4G में 8.7 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 90Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 जुलाई 2024 15:17 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad SE 4G टैबलेट भारत में लॉन्‍च
  • 11 हजार रुपये की रेंज में किया गया लॉन्‍च
  • 8.7 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले है इसमें

Redmi Pad SE 4G को फॉरेस्‍ट ग्रीन, ओसियन ब्‍लू और अर्बन ग्रे कलर्स में लाया गया है।

Redmi Pad SE 4G Launched : शाओमी के ब्रैंड रेडमी ने सोमवार को भारत में नए टैबलेट लॉन्‍च किए हैं। इनमें Redmi Pad SE 4G सबसे सस्‍ता है और 11 हजार रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है। जैसाकि कंपनी ने वादा किया था Redmi Pad SE 4G में 8.7 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 90Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इस टैबलेट में स्‍टीरियो स्‍पीकर्स लगे हैं। एक अच्‍छी बैटरी ऑफर की गई है। और क्‍या खूबियां हैं इस बजट टैबलेट में और दाम, आइए जानते हैं। 
 

Redmi Pad SE 4G Price in india 

Redmi Pad SE 4G को फॉरेस्‍ट ग्रीन, ओसियन ब्‍लू और अर्बन ग्रे कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 10999 रुपये है। 4GB + 128GB मॉडल के दाम 11999 रुपये हैं। कंपनी इसका कवर भी लाई है, जो क्विक स्‍टैंड की तरह काम करता है। उसके दाम 999 रुपये हैं। इसे 8 अगस्‍त से लिया जा सकेगा। सेल Flipkart, mi.com के अलावा शाओमी रिटेल पर भी होगी। आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई का यूज करने पर 1 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जाएगा। 
 

Redmi Pad SE 4G specifications

Redmi Pad SE 4G में 8.7 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्त्‍ज, रेजॉलूशन 1340 x 800 पिक्‍सल्‍स है। टैब को टीयूवी राइनलैंड सर्टिफ‍िकेशन मिला है यानी यह कम ब्‍लू लाइट जनरेट करता है, जिससे आंखों को नुकसान कम होता है। साथ ही गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन है। 

Redmi Pad SE 4G में मीडियाटेक का हीलियो जी85 प्रोसेसर लगाया गया है। 4 जीबी LPDDR4x रैम जोड़ी गई है और स्‍टोरेज 128 जीबी तक है। एसडी कार्ड से टैबलेट का स्‍टोरेज 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

यह टैब लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर हाइपरओएस की लेयर है। इसके रियर साइड में 8एमपी का कैमरा लगा है। फ्रंट कैमरा 5 एमपी का है। Redmi Pad SE 4G में 6650एमएएच की बैटरी है, जो महज 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

अन्‍य खूबियों की बात करें तो इसमें 3.5mm हेडफोन जैक है। स्‍टीरियो स्‍पीकर्स दिए गए हैं। साउंड डॉल्‍बी एटमॉस का मिल जाता है। यह 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। वजन में 370 ग्राम का है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Metal build and slim design
  • Very good battery life
  • Quad speakers with Dolby Atmos
  • Good 90Hz display
  • Android 14-based HyperOS
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak chipset
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.