10000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुए Redmi Pad Pro और Redmi Pad Pro 5G टैबलेट, जानें प्राइस

Redmi Pad Pro, Redmi Pad Pro 5G : दोनों टैबलेटों में 12.1 इंच का 2.5K LCD डिस्‍प्‍ले है। रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज तक है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 जुलाई 2024 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad Pro और Redmi Pad Pro 5G टैबलेट लॉन्‍च
  • 10 हजार एमएएच बैटरी दी गई है इनमें
  • वाईफाई और वाईफाई व सेल्‍युलर ऑप्‍शन में लिए जा सकेंगे
Redmi Pad Pro, Redmi Pad Pro 5G Launched : शाओमी के ब्रैंड रेडमी ने भारत में नए टैबलेट लॉन्‍च किए हैं। कंपनी ने Redmi Pad Pro और Redmi Pad Pro 5G को पेश किया है, जो Redmi Pad SE 4G से थोड़ी ज्‍यादा कीमत में एडवांस्‍ड स्‍पेक्‍स के साथ पैक होते हैं। दोनों टैबलेट में 12.1 इंच का 2.5K+ एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। नए रेडमी टैबलेट Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस हैं और 8 जीबी तक रैम इनमें दी गई है। इन टैबलेट को खास बनाती है 10 हजार एमएएच की बैटरी है। क्‍या हैं Redmi Pad Pro और Redmi Pad Pro 5G के दाम, आइए जानते हैं। 
 

Redmi Pad Pro, Redmi Pad Pro 5G Price in India 

Redmi Pad Pro को मिस्‍ट ब्‍लू और ग्रेफाइट ग्रे कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 21999 रुपये है। 
Advertisement
Redmi Pad Pro 5G को क्विव सिल्‍वर और ग्रेफाइट ग्रे कलर्स में लिया जा सकेगा। इसके दाम 8GB + 128GB मॉडल के लिए 24,999 रुपये हैं। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है। रेडमी स्‍मार्ट पेन जाे इन टैब्‍स के साथ काम करता है उसे 3,999 रुपये में लिया जा सकेगा। Redmi Pad Pro कीबोर्ड के दाम 3,999 रुपये हैं। अगर कवर चाहिए यानी तो उसके लिए 1499 रुपये चुकानें होंगे। 

नए रेडमी टैबलेट्स को mi.com, Flipkart, Amazon.in के अलावा शाओमी रिटेल्‍स से 2 अगस्‍त से लिया जा सकेगा। ICICI और HDFC बैंक कार्ड यूजर्स को 2 हजार रुपये का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। 
Advertisement
 

Redmi Pad Pro, Redmi Pad Pro 5G specifications

Redmi Pad Pro और Redmi Pad Pro 5G के सभी स्‍पेसिफ‍िकेशंस समान हैं। फर्क सिर्फ यह है कि Redmi Pad Pro को Wi-Fi ओनली ऑप्‍शन के साथ लाया गया है, जबकि Redmi Pad Pro 5G में Wi-Fi के अलावा 5जी यानी सिम लगाने का ऑप्‍शन मिल जाता है। 

दोनों टैबलेटों में 12.1 इंच का 2.5K LCD डिस्‍प्‍ले है। रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज तक है। इनका रेजॉलूशन 2560 × 1600 पिक्‍सल्‍स है।  डिस्‍प्‍ले में गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन मिल जाता है। 
Advertisement

Redmi Pad Pro और Redmi Pad Pro 5G में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ एड्रिनो 710 जीपीयू मिलता है। Redmi Pad Pro में 6 जीबी रैम है, जबकि Redmi Pad Pro 5G में 8 जीबी रैम मिल जाती है। एसडी कार्ड लगाकर दोनों का स्‍टोरेज 1.5 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

ये टैबलेट लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलते हैं, जिस पर शाओमी के हाइपर ओएस की लेयर है। इनमें 8 एमपी का रियर और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। क्‍वाड स्‍पीकर्स लगे हैं। डॉल्‍बी एटमॉस साउंड है और डुअल माइक्रोफोन मिल जाते हैं। सबसे खास कि इनमें 10 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 33 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Stable performance
  • Impressive battery life
  • Good sound output with quad speakers
  • Bad
  • Cameras are subpar
  • The keyboard case lacks a trackpad
  • Charging speed could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.