Poco Pad 5G टैबलेट BIS पर हुआ स्पॉट, भारत में जल्द होगा लॉन्च!

Poco Pad 5G कंपनी के हालिया लॉन्च हुए Poco Pad का 5G वर्जन होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जून 2024 18:30 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर स्पॉट हुआ है।
  • टैबलेट का मॉडल नम्बर 24074PCD2I यहां नजर आया है।
  • Poco Pad टैबलेट Redmi Pad Pro का रिब्रांडेड मॉडल है।

Poco Pad 5G कंपनी के हालिया लॉन्च हुए Poco Pad का 5G वर्जन होगा।

Photo Credit: Poco

Poco Pad को कंपनी ने अपने पहले टैबलेट के रूप में पिछले महीने लॉन्च किया था। इसका Wi-Fi मॉडल ही उपलब्ध है। Poco Pad में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैब में 10,000mAh की बैटरी है और 33W फास्ट चार्जिंग भी है। अब टैबलेट के 5G मॉडल के भी लॉन्च होने के आसार बन रहे हैं। इतना ही नहीं, भारत में भी नया Poco Pad 5G लॉन्च होने के करीब है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

Poco Pad 5G कंपनी के हालिया लॉन्च हुए Poco Pad का 5G वर्जन होगा। जिसे कंपनी भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एक रिपोर्ट दावा करती है कि टैबलेट भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर स्पॉट हुआ है। यह इसका 5G वर्जन है जो जल्द भारत में भी लॉन्च होगा। MSP की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि टैबलेट का मॉडल नम्बर 24074PCD2I यहां नजर आया है। 

बता दें कि Poco Pad टैबलेट Redmi Pad Pro का रिब्रांडेड मॉडल है, इसी लिहाज से Poco Pad 5G भी Redmi Pad Pro 5G जैसे स्पेसिफिकेशंस लेकर आ सकता है। Redmi Pad Pro 5G को मई के अंत में लॉन्च किया गया था। इसमें 12.1 इंच का डिस्प्ले आता है जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। टैबलेट में 6 जीबी रैम, और 8 जीबी रैम के वेरिएंट आते हैं। यह Snapdragon 7s Gen 2 SoC से लैस है। 

टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 10,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस Android 14 पर रन करता है जिसके ऊपर कंपनी की HyperOS की स्किन मौजूद है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज, और 256 जीबी स्टोरेज स्पेस का ऑप्शन दिया गया है। तो देखा जाए तो Poco Pad 5G भी इससे मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशंस कैरी कर सकता है। अब देखना होगा कि कंपनी इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा कब तक करती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 7s Gen 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Stable performance
  • Impressive battery life
  • Good sound output with quad speakers
  • Bad
  • Cameras are subpar
  • The keyboard case lacks a trackpad
  • Charging speed could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.