Oppo Pad Mini में मिलेगी 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपेसट, जानें स्पेसिफिकेशंस

Oppo जल्द ही नया टैबलेट Oppo Pad Mini लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026 10:53 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad Mini में 8.8 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Oppo Pad Mini में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट मिलेगा।
  • Oppo Pad Mini के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

Oppo Pad 5 में 10,050mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Oppo

Oppo जल्द ही एक नया टैबलेट लेकर आने वाला है। एक टिप्सटर के अनुसार, इस टैबलेट के बारे में ज्यादा जानकारी मिली है, जिसका नाम Oppo Pad Mini होगा। आगामी टैबलेट में 9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो सामान्य टैबलेट से अलग होगा। Pad Mini में क्वालकॉम मिड-फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन प्रोसेसर हो सकता है। आगामी टैबलेट में 8,000mAh की बैटरी होने की भी संभावना है। ओप्पो ने अभी तक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। आइए Oppo Pad Mini के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Pad Mini Specifications (Expected)

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट में Oppo Pad Mini के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इसमें 8.8 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका 2882x1920 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस, 1,800 निट्स तक और आस्पेक्ट रेशियो 3:2 होगा। टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट मिलेगा। इसमें यूनिबॉडी मेटल चेसिस मिलने की संभावना है। इस टैबलेट की मोटाई  5.39 मिमी और वजन 279 ग्राम है। Oppo का यह टैबलेट डार्क ग्रे, पर्पल और सियान कलर में आ सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad Mini के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Pad Mini में 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में eSIM सपोर्ट मिल सकता है। इस टैबलेट में प्रीमियम OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें बेहतर कलर रिप्रोडक्शन और डीप कॉन्ट्रास्ट मिलेगा। इसके अलावा वाटर-रेजिस्टेंट डिजाइन भी शामिल करेगा। यह टैबलेट पहली बार IP-रेटेड बिल्ड के साथ आ सकता है।

अफवाहों के अनुसार, ओप्पो का पहला कॉम्पैक्ट टैबलेट Pad Mini हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस की पुष्टि नहीं की है। यह एप्पल के आईपैड मिनी को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज एप्पल इस साल के अंत में आठवीं पीढ़ी का आईपैड मिनी लॉन्च करने वाला है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.