Oppo Pad Air 5 लॉन्च हुआ 10,050mAh बैटरी, 12GB रैम जैसे फीचर्स के साथ, जानें कीमत

प्रोसेसिंग के लिए Oppo Pad Air 5 में MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिप है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2025 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad Air 5 टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
  • प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिप है।

Oppo Pad Air 5 टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Pad Air 5 टैबलेट को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का लेटेस्ट टैबलेट 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटने दी गई है। यह 8 जीबी रैम और MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट से लैस है। टैबलेट में भारी भरकम बैटरी है। यह साइज में काफी स्लिम है और मोटाई केवल 6.83mm की है। इसमें कई और आकर्षक फीचर्स कंपनी ने शामिल किए हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट ओप्पो टैबलेट की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Oppo Pad Air 5 Price

Oppo Pad Air 5 की कीमत 1899 युआन (लगभग 24,200 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका 8GB+128GB वेरिएंट आता है। टैबलेट का 8GB+256GB मॉडल 2,199 युआन (लगभग 28,000 रुपये) में आता है। कंपनी ने तीसरा वेरिएंट 8GB+256GB Soft Light वर्जन के रूप में पेश किया है जिसका प्राइस 2399 युआन (लगभग 30,500 रुपये) है। टैबलेट के ऊपरी वर्जन देखें तो इसमें 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2499 युआन (लगभग 32000 रुपये) है। इसी में 12GB+256GB Soft Light वर्जन भी आता है जिसकी कीमत 2699 युआन (लगभग 34,500 रुपये) है। कलर वेरिएंट्स में खरीद के लिए Starlight Powder, Starlight Pink, और Space Gray का विकल्प मिल जाता है। 

Advertisement

Oppo Pad Air 5 Specifications

Oppo Pad Air 5 टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2800 x1980 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है और आस्पेक्ट रेश्यो 7:5 है। 120Hz रिफ्रेश रेट यहां दिया गया है। यह 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है और विविड मोड में 98 प्रतिशत DCI-P3 कवर करता है। यह नैचुरल मोड में 100 प्रतिशत sRGB को कवर करता है।  

नया ओप्पो टैबलेट वजन में हल्का है। इसका वाई-फाई वर्जन 597 ग्राम का बताया गया है जबकि सिम वर्जन 599 ग्राम का है। टैबलेट के डाइमेंशन 266.01 x 192.77 x 6.83mm हैं और यह स्लिम प्रोफाइल में आता है। 

Advertisement

प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिप है। जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। बैटरी कैपिसिटी 10,050mAh की है जिसके साथ में 33W SuperVOOC Flash Charge का सपोर्ट है। यह आउट ऑफ द बॉक्स ColorOS 16.0 पर रन करता है। इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और फ्रंट में भी 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में स्टाइलस सपोर्ट, Wi-Fi 6, 5G, Bluetooth, और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में फेस अनलॉक फीचर भी है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7300-Ultra

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2,800x1,980 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10050 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.