144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Oppo ने नया Oppo Pad 6 लॉन्च किया है। टैबलेट में 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर और 10,420mAh बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मई 2026 19:27 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad 6 में 12.1 इंच 144Hz डिस्प्ले दिया गया है
  • टैबलेट MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आता है
  • डिवाइस में 10,420mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने नया Oppo Pad 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया टैबलेट हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर और बड़ी 10,420mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। Oppo Pad 6 को कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसका Soft Light Edition भी लॉन्च किया है, जिसे खास डिस्प्ले फिनिश के साथ उतारा गया है। टैबलेट Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और इसमें 144Hz डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है।

Oppo Pad 6 की शुरुआती कीमत CNY 3,499 यानी करीब 49,000 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 3,899 यानी लगभग 54,700 रुपये है। इसके टॉप 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 यानी करीब 60,300 रुपये रखी गई है।

Advertisement

कंपनी ने Oppo Pad 6 का Soft Light Edition भी लॉन्च किया है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 यानी लगभग 53,200 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB मॉडल CNY 4,199 यानी करीब 58,900 रुपये में पेश किया गया है। टैबलेट Deep Space Gray और Galaxy Silver कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। जबकि Soft Light Edition को Starlight Blue शेड में पेश किया गया है।

Oppo Pad 6 में 12.1 इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3000 × 2120 पिक्सल है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक डिस्प्ले 900 निट्स ब्राइटनेस तक जाता है। Oppo Pad 6 में 10,420mAh बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके बाद बी टैबलेट की मोटाई 5.99mm है और इसका वजन 579 ग्राम है।

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज जोड़ा गया है। Oppo Pad 6 Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।

Advertisement

नए Oppo टैबलेट में 8MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में Ambient Light Sensor, Accelerometer, Hall Sensor और Proximity Sensor जैसे कई सेंसर भी दिए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.