OPPO Pad 2: 512GB स्टोरेज, 9510mAh बैटरी के साथ ओप्पो पैड 2 लेगा एंट्री!, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

OPPO ने एक नए टीजर में कंफर्म किया है कि OPPO Pad 2 में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 10:49 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो 21 मार्च को OPPO Pad 2 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च करने वाली है।
  • OPPO Pad 2 में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • OPPO Pad 2 में 11 इंच की एलसीडी स्क्रीन मिलेगी।

Oppo Pad Air में 10.36 इंच की LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: OPPO

ओप्पो मार्केट में 21 मार्च को OPPO Pad 2 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉन्च करने वाली है, जिसकी घोषणा पहले की जा चुकी है। OPPO Pad 2 के अलावा आगामी इवेंट में OPPO Find X6 फ्लैगशिप सीरीज भी दस्तक देगी लॉन्च है। यहां हम आपको OPPO Pad 2 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

हाल ही में OPPO ने एक नए टीजर में कंफर्म किया है कि OPPO Pad 2 में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा टीजर में टैबलेट के टॉप मॉडल में 512GB UFS 3.1 फ्लैश स्टोरेज मिलने की भी पुष्टि की गई है। यह एक फ्लैगशिप टैबलेट के तौर पर आ सकता है।

OPPO Pad 2 दिखने में काफी हद तक हाल ही में लॉन्च किए गए OnePlus Pad जैसा ही है। टैबलेट में 11 इंच की एलसीडी स्क्रीन मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 2000 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, आस्पेक्ट रेशियो 7: 5 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.14% है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स तक और कंट्रास्ट रेशियो 1400:1 है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मिलने वाला Dimensity 9000, MediaTek द्वारा 2021 में लॉन्च किया गया एक फ्लैगशिप प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में दिया गया है। चिपसेट 3.05GHz पर क्लॉक किए गए सिंगल Cortex-X2 परफॉर्मेंस कोर, 2.85GHz पर 3 Cortex-A710 कोर और 1.8GHz पर 4 Cortex-A510 एफिशिएंसी कोर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए चिपसेट के साथ 10 कोर Arm Mali-G710 है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो OPPO के फ्लैगशिप टैबलेट में 67W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 9510mAh की बैटरी होगी, जिसे 80 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x2800 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9,510 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  6. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  6. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  8. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  10. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.