Oppo Pad 2 में होगी 8GB रैम, Snapdragon प्रोसेसर! Geekbench पर सामने आए कई स्पेसिफिकेशंस

लेटेस्ट टैबलेट में कंपनी Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मार्च 2023 12:05 IST
ख़ास बातें
  • । Oppo Pad 2 में 9,500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है
  • इसमें 8 जीबी की रैम बताई गई है
  • कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 वर्जन का सपोर्ट बताया गया है।

पिछले साल कंपनी ने Oppo Pad (फोटो में) को लॉन्च किया था। यह अपकमिंग टैबलेट उसी का सक्सेसर बताया जा रहा है।

Oppo Pad 2 कंपनी का अपकमिंग टैबलेट है जो जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। टैबलेट सेग्मेंट में कंपनी ने पिछले साल एंट्री की थी और अपना पहला टैबलेट पेश किया था। Oppo Pad 2 के साथ कंपनी अपना अगला एडिशन इस सेग्मेंट में पेश करने जा रही है, जिसके अब Geekbench पर स्पॉट किए जाने की खबर आ रही है। बेंचमार्क साइट की इस लिस्टिंग में टैबलेट के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट टैबलेट लॉन्च के साथ कंपनी क्या पेश कर सकती है। 

Oppo Pad 2 को बेंचमार्क साइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है। पिछले साल कंपनी ने Oppo Pad को लॉन्च किया था। यह अपकमिंग टैबलेट उसी का सक्सेसर बताया जा रहा है। लेटेस्ट टैबलेट में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। लिस्टिंग में लेकिन इसका वर्जन स्पष्ट नहीं है। सोहू डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार यह Snapdragon चिपसेट होगा। टैबलेट में 8 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। 

डिवाइस ने सिंगल कोर टेस्ट में 1160 पॉइंट्स स्कोर किए हैं जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 3186 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। डिवाइस को कंपनी Android 13 ओएस के साथ पेश कर सकती है। टॉप पर इसमें ColorOS 13.1 की स्किन देखने को मिल सकती है। Oppo Pad 2 के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 8 जीबी की रैम बताई गई है और कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 वर्जन का सपोर्ट बताया गया है। यह यूएसबी टाइप सी पोर्ट कनेक्टिविटी के साथ बताया गया है। 

हाल ही में इसे लेकर एक और लीक सामने आया था। जिसमें टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Oppo Pad 2 में 11 इंच स्क्रीन होने की बात कही थी। Oppo Pad 2 में 9,500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। DCS ने पहले खुलासा किया था कि Oppo Pad 2 में Dimensity 9000 चिपसेट मिलेगा। यह टैबलेट Android 13 OS पर बेस्ड ColorOS पर चलने की संभावना पहले भी बताई जा चुकी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.