10,900mAh बैटरी, 6GB रैम, OLED डिस्‍प्‍ले के साथ OnePlus लॉन्‍च करेगी टैबलेट!

OnePlus Pad 5G को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 17:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 5G में 12.4 इंच की OLED स्क्रीन दी जा सकती है
  • यह फुल एचडी+ रेजॉलूशन डिस्‍प्‍ले ऑफर करेगा
  • सिक्‍योरिटी फीचर्स के रूप में इसमें साइड फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर होगा

कहा जा रहा है कि वनप्लस के पैड का प्रोडक्‍शन यूरोप और एशिया के इलाकों में शुरू हो गया है।

इंडिया और ग्‍लोबल स्‍मार्टफोन मार्केट में वनप्‍लस (OnePlus) इस साल कई डिवाइसेज लॉन्‍च कर सकती है। हाल की कुछ रिपोर्टों में यह दावा किया गया है। इंडस्‍ट्री में यह भी अफवाहें हैं कि कंपनी अपने पहले टैबलेट पर काम कर रही है, जो इस साल की पहली छमाही में मार्केट में आ सकता है। लॉन्च से पहले इस संभावित टैबलेट के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस को टिपस्टर सैम (ShadowLeak) ने शेयर किया है। कहा जा रहा है कि यह OnePlus Pad 5G होगा। 

डिटेल्‍स के मुताबिक, OnePlus Pad 5G में 12.4 इंच की OLED स्क्रीन दी जा सकती है। यह फुल एचडी+ रेजॉलूशन डिस्‍प्‍ले ऑफर करेगा और आउट-ऑफ-द-बॉक्‍स Android 12 के साथ आएगा। इस टैबलेट के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। बैक साइड में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, जिसे 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा सपोर्ट करेगा। दावा किया गया है कि OnePlus Pad 5G को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकता है। 
OnePlus Pad 5G में 10,900mAh की बड़ी बैटरी होने की बात कही गई है, जो 45W की रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्‍योरिटी फीचर्स के रूप में इसमें साइड फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर होगा। इसके अलावा ब्लूटूथ 5.1 और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया जाएगा। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि OnePlus Pad 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट के दाम 2,999 युआन (लगभग 35,930) रुपये होंगे। हालांकि कंपनी ने इस बारे में ऑफ‍िशियली अभी कुछ नहीं बताया है। 

ऐसा लगता है कि कंपनी इस डिवाइस को लेकर तेजी से काम कर रही है। अपने हाल के एक ट्वीट में टिप्‍सटर मुकुल शर्मा ने बताया है कि वनप्लस के पैड का प्रोडक्‍शन यूरोप और एशिया के इलाकों में शुरू हो गया है। इसके अलावा कंपनी अप्रैल या मई OnePlus Nord 2T को लॉन्‍च कर सकती है। वनप्‍लस की फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 10 Pro का इंडिया लॉन्‍च अब करीब आ ही गया है। यह डिवाइस अगले कुछ दिनों में लॉन्‍च हो सकती है। कंपनी Nord CE 2 Lite और Nord 3 जैसी डिवाइसेज भी पेश कर सकती है और साल के आखिर में OnePlus 10 Ultra को फ्लैगशिप कैटिगरी में लॉन्‍च किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.